फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Driverless cars trialled on UK roads for first time

पहली बार सड़क पर सरपट दौड़ी चालक रहित कार

Fri, 13 Feb 2015 01:15 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Driverless cars trialled on UK roads for first time

चालक रहित कार के मामले में दुनिया में सबसे आगे रहने के लिए ब्रिटेन की सरकार अपने सड़क परिवहन और कार के रख रखाव से जुड़े क़ानूनों में बदलाव करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


सरकार इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी करेगी, जिससे चालक रहित कारों के परीक्षण को हरी झंडी मिल जाएगी।

सरकार ने वर्तमान यातायात नियमों की 2017 तक पूरी समीक्षा करने का वादा किया है।

मिल्टन केन्स और कोवेन्ट्री में परीक्षण के लिए चालक रहित कारों को पहली बार सार्वजनिक भी किया चुका है।

यातायात नियम


चालक रहित वाहनों को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग कोड और अन्य संबंधित नियमों में बदलाव किए जाएंगे।

सरकार ने एक करोड़ 90 लाख पाउण्ड (क़रीब 181 करोड़ रुपए) खर्च कर ब्रिटेन में चार चालक रहित कार योजना शुरू की है।

मिल्टन केन्स और कोवेन्ट्री के अलावा ग्रीनविच में चालक रहित ऑटोमेटिक कारों का परीक्षण होगा, जिसमें ब्रिस्टल में बीएई सिस्टम की वाइल्डकैट मॉडल, मेरीडियन शटल और दो-सीट की लुट्ज़ पाथफाइंडर पॉड कारें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यातायात मंत्री क्लेयर पेरी के अनुसार, ''चालक रहित कार में ब्रिटेन की सड़कों पर बाजी पलटने की पूरी संभावना है। यह बुनियादी तौर पर ड्राइविंग की तस्वीर बदल देगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षण जारी

Driverless cars trialled on UK roads for first time

चालक रहित कारों का परीक्षण ब्रिटेन के अलावा अमरीका, जापान और सिंगापुर में भी चल रहा है। अमरीका में इस तकनीक को लेकर परीक्षण शुरू भी हो चुके हैं।

विश्व के सबस बड़े सर्च इंजन गूगल की पहल के बाद 2012 मई में नेवादा और इसी साल अक्टूबर में कैलिफ़ोर्निया में इस प्रकार का पहला विधेयक पारित किया गया है।

हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा के दौरान कम से कम एक व्यक्ति का कार में बैठा होना ज़रूरी है।

पहला मॉडल

गूगल ने परीक्षणों के बाद मई 2014 में अपना पहला काम करने वाला मॉडल दुनिया के सामने पेश किया था।

निसान मोटर्स ने 2013 के नवम्बर में जापान में इस तरह का परीक्षण किया और इसके लिए सरकार की तरफ से ख़ास नम्बर प्लेट भी सितंबर में जारी किया गया था।

गूगल ने ओसाका में इस प्रकार के परीक्षण की कवायद तेज़ कर दी है। जापान डेली के अनुसार कंपनी और ओसाका शहर अधिकारियों के बीच इस विषय पर बातचीत चल रही है।

अक्टूबर 2014 में एक हफ्ते के लिए सिंगापुर के एक गार्डन में बिना ड्राइवर वाली बग्गियों का सफ़ल परीक्षण किया गया था।

इस साल मार्च से सड़कों पर ऐसी कारों का परीक्षण किये जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed