फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Deployed: Alpinestars Tech-Air Street airbag vest

बाइक राइडर्स के लिए खास खबर, है एयरबैग की तैयारी

Thu, 15 Jan 2015 11:05 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
Deployed: Alpinestars Tech-Air Street airbag vest

सुरक्षा के लिए एयरबैग अभी सिर्फ़ कारों में ही इस्तेमाल होते हैं, लेकिन अब मोटरसाइकिल सवारों के लिए एयरबैग की तैयारी है।

विज्ञापन


साइकिल स्पोर्ट्स आउटवीयर बनाने वाली कंपनी एल्पाइनस्टार्स ने बाइक सवारों के लिए एयरबैग तैयार किया है। दुर्घटना की स्थिति में ये एयरबैग बाइक राइडर्स को गंभीर चोटों से बचाएगा।

बनियान में एयरबैग

बनियान के आकार का यह एयरबैग शरीर में जैकेट की तरह फिट हो जाएगा। इस एयरबैग की ख़ासियत है कि इसकी मोटाई बहुत कम रखी गई है और रक्षा प्रणाली पर अधिक ज़ोर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए बाइक चलाने वाले को अपनी जगह या शैली में बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी।

जैसे ही टेक-एयर स्ट्रीट नामक एयरबैग के सेंसर्स को दुर्घटना का आभास होगा, (सेंसर्स 30 से 60 मिलीसेकंड में दुर्घटना की पहचान कर लेंगे।) दो सिलेंडरों में भरी गई कंप्रेस्ड गैस इस एयर बैग में भर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रक्षा प्रणाली बनियान के अंदर सिली हुई है। इसके बाद इसे कंपनी के वाल्पाराइसो और वाइपर जैकेट मॉडल में जिप से बंद किया गया है।

एयरबैग कंट्रोल यूनिट को एक ठोस हिस्से में फिट किया गया है। साथ ही रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा के लिए भी रक्षा प्रणाली विकसित की गई है।

जिप बंद, एयर बैग स्टार्ट

Deployed: Alpinestars Tech-Air Street airbag vest

जैसे ही बाइक सवार इस जैकेट की जिप बंद करता है और टेक-एयर स्ट्रीट को बंद करता है, रक्षा प्रणाली सक्रिय हो जाती है।

एयरबैग को आगे और पीछे लगाया गया है। जिससे दुर्घटना की स्थिति में पीठ, कंधे, किडनी का हिस्सा और छाती को चोटों से बचाया जा सके।

बाइक राइडर को बहुत ज़ोर से दबाने पर ही उसके एयरबैग पहने होने का पता चल सकता है। हालाँकि एयर बैग से बाइक राइडर ऐसा लगता है जैसे कि उसने तीन स्वेटर पहने हुए हों।

टेक एयर सिस्टम का मोटरसाइकिल से कोई संबंध नहीं है, इसलिए बाइक सवार किसी भी बाइक में इस एयरबैग का इस्तेमाल कर सकता है।

बैटरी करनी होगी चार्ज

Deployed: Alpinestars Tech-Air Street airbag vest

बस बाइक राइडर को सिस्टम की बैटरी को चार्ज करना आवश्यक है। सिस्टम की बैटरी लगभग 25 घंटे चल जाती है। बाइक सवार की बांह पर लगी एक पट्टी से पता चल जाता है कि बैटरी अभी कितनी चार्ज्ड है।

लगभग एक दशक के शोध के बाद बाइक राइडर्स के लिए यह एयरबैग विकसित हो सका है।

एल्पाइनस्टार का दावा है कि यह एयरबैग माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तापमान तक काम कर सकता है।

सुविधाजनक

Deployed: Alpinestars Tech-Air Street airbag vest

इस एयरबैग का सफल परीक्षण बाइस सर्किट्स पर भी किया गया है।

एल्पाइनस्टार्स का कहना है कि टेक-एयर स्ट्रीट को सीई प्रमाण पत्र मिलने के बाद इसे जहाज़, रेल और विमान के ज़रिए ले जा सकता है।

यानी छुट्टियां मनाने के शौक़ीन इसे आराम से अपने साथ ले जा सकते हैं।

टेक-एयर स्ट्रीट यूरोपीय बाज़ारों में इसी साल से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद इसकी बिक्री अमरीका में की जाएगी। इस जैकेट की शुरुआती क़ीमत 1200 यूरो रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed