फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   best music system for car

इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेज

Mon, 06 Jan 2014 08:29 AM IST
Updated Mon, 06 Jan 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
best music system for car
डीजल, पेट्रोल और अब सीएनजी, सभी की कीमतों लगातार बढ़ती ही नजर आती हैं। ऐसे कार को घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ जाता है।
विज्ञापन


डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों को काबू कर पाना तो मुश्किल होगा लेकिन आप इसका एवरेज गाड़ी का माइलेज बढ़ाकर पूरा कर सकते हैं।

एयर फिल्‍टर से है खास वास्ता

best music system for car

कार के माइलेज का सीधा संबंध कार के एयर फिल्टर से होता है। कार को काफी दिनों तक चलाने के बाद कार में लगा एयर फिल्‍टर गंदा हो जाता है। यहीं से कार के माइलेज कम होने की शुरुआत हो जाती है। गंदा एयर फिल्‍टर ज्‍यादा फ्यूल को जलाता है।

कार के इंजन तक पेट्रोल का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है। इसलिए समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को न बनाएं ट्रक

best music system for car

कार में सफर करते समय कई बार हम अनावश्यक समय लेकर भी चलते हैं। मसलन पुराने टायर, एक्‍सट्रा स्‍टेपनी, जरूरत से ज्‍यादा औजार और सामान आदि।

यदि आप जरूरत से ज्‍यादा समान जिनका वजन 50 से 60 किलोग्राम तक है उन्‍हे लेकर चलते हैं तो आप हर बार अपनी कार में एक एक्‍सट्रा व्‍यक्ति के वजन साथ लेकर चल रहे हैं जिसका असर आपकी कार के माइलेज पर पड़ेगा।

विज्ञापन

आसान है ये काम, टायर पर रखें ध्यान

best music system for car

लंबे समय तक कार को चलाने के बाद कार के टायर में हवा का दबाव बढ़ने के कारण धीरे-धीरे कार के टायर से हवा कम होने लगती है जिसके कारण कार को चलाने के लिए ज्‍यादा एक्‍सलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

ज्‍यादा एक्‍सलेटर का मतलब ज्‍यादा फ्यूल की खपत। इसलिए कार के टायर के प्रेसर की जांच कराते रहें और जरूरत के अनुसार टायर में हवा रखें।

पेट्रोल भरवाने का सही समय

best music system for car

वैसे तो आप कार में जरूरत पड़ने पर कभी पेट्रोल भरवा सकते हैं लेकिन अगर बात कार के माइलेज को बेहतर करने की है तो सही समय पर पेट्रोल भरवाएं।

जी हां तेल खरीदने के लिए सुबह या फिर देर शाम को पेट्रोल पंप पर जाने की कोशिश करें। क्‍योंकि धूप में तेल की इंटेस्‍टीविटी बढ़ जाती है और तेल गर्म हो जाता है और ज्‍यादा से ज्‍यादा इंधन का खपत होता है।

सही रास्ता देगा अच्छा माइलेज

best music system for car

कई बार हम कार का पेट्रोल सिर्फ इसलिए अधिक खर्च करते हैं क्योंकि हमको सही रास्ता चुनने में समय लग जाता है। इसलिए हमेशा कहीं भी जाने पहले अगर सही रास्ते के बारे में जान लिया जाए तो ये आपके पेट्रोल के खर्च को काफी कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed