पढ़ें, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड और रोमांच की दुनिया को एक छत के नीचे समेटता हुआ ऑटो एक्सपो 2014 बुधवार को शुरू हो गया। ऑटो मेन्युफेक्चरर्स तथा ग्राहकों के लिए शानदार रहने वाला भारत का यह सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो इस बार ग्रेटर नोएडा में लगाया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में 60,000 स्क्वायर फीट के विशाल एरिया में लगने वाले वले इस विशाल ऑटो एक्सपो में आकर्षक कन्वेशियल हॉल, वीआईपी लोंगे, बिजनेस सेंटर तथा लोंगे, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट्स, वेयर हाउस तथा स्टोरेज के साथ-साथ पार्किग भी उपलब्ध है।
जाहिर सी बात है आप भी वहां जाना चाहते है। वहां जाने के लिए हम आपकी मदद करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के ऑटो एक्सपो 2014 में पहुंच सकें।
दिल्ली की तरफ से कैसे पहुंचे?
दिल्ली से आने वालों को अक्षरधाम मंदिर के सामने से होते हुए नोएडा गेट और यहां से सीधे परी चौक तक जाना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा की सीमा में प्रवेश करते हुए बाईं ओर डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक्सपो मार्ट स्थित है।
डीएनडी और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहन भी महामाया फ्लाईओवर से सीधे एक्सप्रेसवे होते हुए इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंच सकेंगे।
इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 से आने वाले वाहन रोड नंबर दो से लिंक रोड होते हुए महामाया फ्लाईओवर पहुंचेंगे। यहां से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंच जाएंगे।
मेट्रो से कैसे पहुंचे एक्सपो मार्ट
अगर आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से आ रहे है तो आपको नोएडा बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट पहुंचने के लिए नोएडा बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से हर आधे घंटे पर बसों का इंतजाम किया गया है।
यहां से सीधे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचा जा सकता है। एक्सपो मार्ट के समीप एक शैक्षिक संस्था और नॉलेज पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से एक्सपो मार्ट पहुंचने के लिए शटल सेवा मिलेगी, जो पार्किंग से सीधे मार्ट तक ले जाएगी।
क्या है टिकट का रेट
ऑटो एक्सपो 2014 के टिकट आनलाइन 'bookmyshow.com' वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा राजीव चौक, कश्मीरी गेट, प्रगति मैदान और नोएडा बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर भी इसका टिकट आसानी से मिलेगा।
ऑटो शो देखने वालों को 200 रुपये और 300 रुपये खर्च करने होंगे। सात फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले ऑटो शो में अलग-अलग दिन टिकट का रेट अलग-अलग होगा।
बाहरी लोगों से टिकट बिल्कुल ना लें। अगर लेने की नौबत आती भी है तो चेक कर लें कि उस पर आधिकारिक होलोग्राम और बारकोड मौजूद हो।
ऑटो शो देखने का दिन और समय
08/02/2014 - समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
09/02/2014 - समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
10/02/2014 - समय दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
11/02/2014 - समय दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
देखेः ऑटो एक्सपो में दिल लूट ले जाएंगी ये कारें