फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Maruti-will-provide-1900-jobs-this-year

मारुति इस वर्ष देगी 1,900 नौकरियां

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Auto Market
Auto Market Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Maruti-will-provide-1900-jobs-this-year
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस वर्ष करीब 1,900 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इनमें से करीब 900 कर्मचारी इंजीनियरिंग और प्रबंधन विभाग में रखे जाएंगे।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी के मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रशासन) एसवाई सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि हम इस वित्तीय वर्ष में पहले ही 200 कर्मचारियों की भर्ती कर चुके हैं और अब हमारी योजना इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन विभाग में 900 कर्मचारियों की भर्ती करने की है।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 1000 तकनीशियनों की भी भर्ती की जाएगी। इस तरह इस वर्ष करीब 1900 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना है। गौरतलब है कि वर्तमान में मारुति सुजुकी में करीब 9,350 कर्मचारी कार्यरत हैं, इनमें वे 200 कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्हें इस वित्तीय वर्ष में नौकरी पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed