फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   5 sporty bikes to be launched in india this year

आ रही हैं ये पांच स्पोर्ट्स बाइक, चुनें अपने बजट की बाइक

Mon, 07 Jul 2014 02:38 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
5 sporty bikes to be launched in india this year

केटीएम आरसी390 काफी आकर्षक बाइक्स एक है। इस बाइक का वजन 147 किलोग्राम है। केटीएम की आरसी390 भारतीय बाजार में हीरो करिज्मा, बजाज पल्सर 375, होंडा सीबीआर 300आर और कावासाकी निंजा 300 को अच्छी टक्कर दे सकती है।

विज्ञापन


कंपनी ने इसमें नए क्लिप-ऑन हेंडलबार दिए हैं जो राइडिंग को बहुत ही शानदार बनाते हैं।

इसमें 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन लगा है जो 43 पीएस का पावर देता है। इसका इंधन टैंक 9.5 लीटर का जिसमें 1.5 लीटर इंधन रिजर्व में रहता है। केटीएम आरसी390 की कीमत 2.2-2.75 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन

बजाज पल्सर 200एसएस

5 sporty bikes to be launched in india this year

बजाज पल्सर 200 एसएस बाइक बजाज पल्सर 200 एनएस का फेयर्ड वर्जन है।

कंपनी ने बजाज पल्सर 200 एसएस में फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम का इस्तेमाल किया है। यह 199.5 सीसी, एसओएचसी, 4 वॉल्व, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, ट्रिपल स्पार्क इंजन के साथ आ रही है जो 23.5 पीएस का पावर और 18.3 एनएम का टॉर्क देता है।

एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड) सप्लाई सिस्टम बाइक का माइलेज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करता है।

इस बाइक की कीमत 1-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।

सुजुकी गिक्सर बाइक

5 sporty bikes to be launched in india this year

सुजुकी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो के दौरान सुजुकी गिक्सर को पेश किया था।

कंपनी ने इस बाइक में एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसमें कंपनी ने SEP (सुजुकी ईको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।‌ ये फ्यूज इफिशियंसी और परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती है।

कंपनी इस बाइक को 70,000-80,000 रुपए में लॉन्च कर सकती है।

इंजन- 4 स्ट्रोक का एक सिलेंडर वाला एयर कूल इंजन
कीमत- लगभग डेढ़ लाख रुपए
डिस्प्लेसमेंट- 155 सेमी क्यूब
स्टार्ट- इलेक्ट्रिक और किक दोनों
पावर- 155 सीसी
ब्रेक- फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक
कंपनी का दावा है इस बाइक में एसईपी (SEP) टेक्नॉलजी है, जो रनिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। इसका एक्सीलेरेशन भी अच्छा है।

विज्ञापन

महिंद्रा मोजो

5 sporty bikes to be launched in india this year

लंबे समय से लॉन्चिंग को लटक रही महिंद्रा की स्पोर्ट्स बाइक महिंद्रा मोजो जल्द ही बाजार में उतरने वाली है।

महिंद्रा की ये बाइक 300 सीसी सेगमेंट की होगी। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाला, सिंगल सिलेंडर 292 सीसी का इंजन लगा हुआ होगा।

मोजो का इंजन इसको 25.8 बीएचपी और 25 न्यूटोमीटर की ताकत देता है।इसके दोनों ब्रेक डिस्क और इसका इंजन दोहरे सिर वाला होगा।

कंपनी ने अपनी इस मोजो बाइक की कीमत 1.75 लाख रुपए तय की है।

केटीएम आरसी200

5 sporty bikes to be launched in india this year

केटीएम अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक "आरसी200 और आरसी390" लांच करने जा रही है। कंपनी इन बाइक्स को सबसे पहले मिलान में ईआईसीएमए मोटरसाईकिल शो में प्रदर्शित किया था।

कंपनी 200सीसी-250सीसी सेगमेंट में केटीएम आरसी200 को अगस्त से अक्टूबर तक लॉन्च कर सकती है। इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबीआर250आर और हीरो करिज्मा जेडएमआर से होगा।

केटीएम आरसी200 की कीमत 1.5-2 लाख रुपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed