6 मार्च से गुरु चलेंगे मार्गी, क्या होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष: सफलता मिल सकती है
मेष राशि के व्यक्तियों के दुविधा का निराकरण होगा साथ ही लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों में भी स्थिरता का माहौल बनेगा।
आपके किए गए प्रयासों को अब कुछ सफलता मिल सकती है और कई मामलों में आपके रुके हुए काम रफ्तार पकड़ सकते हैं।
वृष राशि : नौकरी में स्थिति बेहतर होगी
गुरु के मार्गी होने पर अपने कहे वचनों की सत्यता का असर दिखाई देगा। इसलिए जो कहें उसमें शुभता और सौम्यता का संगम बनाए रखें।
व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, नौकरी में स्थिति बेहतर होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में संतान का सुख और सहयोग बना रहेगा।
मिथुन राशि: अच्छी खबर मिलेगी
गुरु का मार्गी होना आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से अनुकूल समाचार मिलेगा। संतान की चाहत रखने वालों को अच्छी खबर मिलेगी।
कर्क राशि: आर्थिक स्थिति में अनुकूलता रहेगी
घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ तंगी बनी रह सकती है लेकिन साथ ही उनसे राहत पाने के भी संकेत मिलते दिखाई देंगे।
कोर्ट कचहरी के कामों में आपको राहत मिलती दिखाई दे सकती है। आर्थिक स्थिति में अनुकूलता रहेगी। लंबे समय के लाभ के लिए पूंजी निवेश कर सकते हैं।
सिंह राशि: प्रेम संबंधों की नई स्थिति दिखाई देने वाली है
जीवन में कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। शिक्षा, संतान एवं प्रेम संबंधों की नई स्थिति दिखाई देने वाली है। यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा।
धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने की इच्छा जागृत हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। लेकिन सभी स्थितियों पर विचार करके ही आगे बढ़ना उचित होगा।
कन्या राशि: नौकरी में परिवर्तन की संभावना बनेगी
कन्या राशि वालों के लिए नया घर, दुकान या वाहन लेने के योग बनते दिखाई देते हैं। यात्रा में कुछ लाभदायक स्थिति बनी रह सकती है।
धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन की स्थिति भी बनती दिखाई देती है। घर से दूर जाने के मौके मिल सकते हैं, विदेश यात्रा भी संभव है।
तुला राशिः प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
भाग्य की अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। धर्म कर्म के क्षेत्र में आपका रुझान बढेगा।ज्ञानवान लोगों का साथ मिलेगा।
उच्च पदाधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि: संपत्ति में वृद्घि संभव
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद संभव है, संयम से काम लें।
कार्य में सफलता के लिए परिश्रम और लगन पूर्वक काम करें। साहस और पुरुषार्थ से व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति, मकान-जमीन आदि कार्यों मे खरीद फरोख्त की उम्मीद दिखाई है।
धनु राशिः आय से अधिक व्यय होगा
धनु राशि वालों के लिए यह समय मानसिक अस्थिरता से मुक्त होने वाला रह सकता है। विदेशी मित्रों से लाभ होगा, लेकिन कार्यों में अनदेखी के कारण परेशानी बनी रह सकती है।
आकस्मिक खर्चे बने रह सकते हैं। आय से अधिक व्यय होगा लेकिन तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धार्मिक और मांगलिक कामों में धन का उपयोग संभव है।
मकर राशिः भाग्य का सहयोग बना रहेगा
जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी लेकिन भाग्य का सहयोग बना रहेगा। इस समय आप धार्मिक क्रिया कलापों से भी जुड़ सकते हैं। परोपकार के कार्यों में रूचि रहेगी।
नौकरी के काम से बाहर आना-जाना लगा रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें साथ ही घर परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति खुद को सजग बनाए रखें।
कुम्भ राशिः पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी। आर्थिक ममालों में स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है।
समाज में आपकी गतिविधियों में तेजी बनी रह सकती है। गहन सोच विचार में उलझे रहेंगे। वैचारिक मतभेद संभव है। व्यर्थ वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।
मीनः सुख के साधनों में वृद्धि होगी
मीन राशि के व्यक्तियों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का समय है। इस समय आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग एवं तालमेल बना रहेगा।
परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें, 2 मार्च से वक्री हुआ शनि क्या होगा आप पर असर
पढ़ें, मार्च महीने का राशिफल विस्तार से