फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   2014 march month rashiphal

मार्च महीने का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा यह महीना आपके लिए

Sat, 01 Mar 2014 08:28 AM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
2014 march month rashiphal

गणेशजी की आपको सलाह है कि मंगल वक्री होने के कारण आप जमीन से संबंधित कामों में सावधान रहें। जमीन जायदाद से जुड़े कागज़ातों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह माह अच्छा नही है। इस माह उनको हानि का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यात्रा में मन नही लगेगा एवं सेहत भी बिगड़ सकती है। खास चिंता करने की जरूरत नही है क्योंकि यह परिस्थिति लंबे समय तक नही रहेगी। माह के दूसरे पखवाड़े के प्रारंभ में मानसिक शांति प्राप्त होगी।
विज्ञापन


घर में मांगलिक प्रसंग बनेंगे, निवेश या आर्थिक प्रगति होगी। संतान के प्रति गैरज़िम्मेदारी की आप को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसी संभावना है।

नौकरी पेशा लोग सचेत रहें। छात्र वर्ग के लिए यह माह सामान्य रहेगा। गणेशजी को लगता है कि बैंक, वित्त संस्थान या सांख्यिकीय गतिविधि सम्बंधित व्यक्तियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ : इच्छा के विरुद्ध कार्य करने पड़ेंगे

2014 march month rashiphal

गणेशजी को लगता है कि इस माह आपके जीवन में किसी भी तरह का बदलाव होने की संभावना नही है। इसके बावजूद व्यावसायिक तौर पर सोचें तो आपकी आय के स्रोत बने रहेंगे।

फंसे हुए पैसे निकलेंगे। बुज़ुर्गों, मित्रों, रिश्तेदारों से मिलने के योग हैं। कार्यबोझ की वजह से आप को थोडा आलस्य रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ के लिए तैयार रहें।

भगवान शिव व मां शक्ति की उपासना करें। आने वाले पखवाड़े में आप तेज़ी से निर्णय लेंगे। आप लोगों एवं कुटुंबीजनों पर अपना प्रभाव बना सकेंगे।

प्रचार एवं बिक्री कारोबार में आप की किस्मत चमकेगी। संदेश व्यवहार, दूरसंचार, संचार के अन्य माध्यमों, कमिशन के व्यवसाय या मार्जिन आधारित व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह समय आर्थिक तौर पर लाभदायी रहेगा।

माह के अंतिम दौर में शायद आप को किसी की इच्छा के विरुद्ध कार्य करने पड़ेंगे ऐसी संभावना है। भागदौड़ में खाना पीना अस्त व्यस्त हो सकता है।

मिथुन : उन्नति के लिए नये मौके आएंगे

2014 march month rashiphal

गणेशजी को लगता है कि इस माह कुछ नया करने की, नए स्थल पर जाने की या नए लोगों के साथ मिलकर नए साहस करने की वृत्ति आप में विशेष देखने को मिलेगी।

घूमने-फिरने में भी आप को रोमांचक स्थल पर जाना पसंद आएगा। वित्तीय कार्य आप योजनाबद्ध तौर से कुशलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। आपके हाथ उन्नति के लिए नये मौके आएंगे, इसलिए उस पर विचारविमर्श करने के बाद मौके का फायदा उठाएंगे।

अविवाहित जातकों के लिए नये रिश्ते आने की शुरूआत होगी। और अगर कहीं बात चल रही हो तो वहाँ से भी सकारात्मक उत्तर आने की आप आशा रख सकते हैं।

छात्र वर्ग और निवेशकों के लिए समय अच्छा नही है। माह के अगले पखवाड़े में आप की किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। शेयर, सट्टा, लॉटरी या इसी प्रकार के व्यवसाय के साथ संलग्न जातकों को अधिक नुकसान हो सकता है।

कर्क : महीने की शुरूआत अच्छी होगी

2014 march month rashiphal

गणेशजी को लगता है कि महीने की शुरूआत अच्छी होगी। इस माह में व्यापारी वर्ग को नये सौदे, मुलाकातें, यात्रा, गठबंधन आदि के अवसर प्राप्त होंगे।

व्यावसाय, करियर, बुज़ुर्गवर्ग के स्वास्थ्य की चिंता, सरकारी कामकाज जैसे क्षेत्रों में आपको अधिक चिंता भी हो सकती है। अधिक कार्यबोझ से आप शारीरिक थकान भी महसूस करेंगे।

जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण में सुधार आएगा। आपके विचारों में विशालता, दुसरों के विचार, प्रभाव और आदर्श के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यबोझ बढ़ेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। अपने आपको अनुकूल बनाने की ज़रूरत है। नौकरी या नियमित आय के लिए आपकी सोच आगे बढ़ेगी।

कार्य पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। माह के अंतिम चरण में नये नये प्रकार के कार्यों में खर्च की तैयारी रखें। धार्मिक स्थल की यात्रा की संभावना है।

सिंह : अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च कर सकते हैं

2014 march month rashiphal

गणेशजी आपके लिए इस माह मिश्रित परिणाम देख रहे हैं। इस माह के प्रारंभ में आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से विशेष सावधान रहने की सलाह है।

अपनी बोली पर नियंत्रण रखें। इस समय में आप अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आपके वचन से किसी का मन दुखी हो सकता है।

छात्रवर्ग के लिए मध्यम से अच्छा समय कह सकते हैं। खासकर अंकों से सम्बंधित कार्य के जातकों को भागदौड़ अधिक हो सकती है।  काम का बोझ व स्वभाव चिड़चिड़ा होने से निजी जीवन पर असर पड़ सकता है।

माह के अगले पखवाड़े में व्यक्तित्व का विकास होगा एवं जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी। जबकि मकान, संपत्ति सम्बंधित कागज़ात करने के लिए अनुकूल समय नही है।

माह के अंतिम सप्ताह में साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। आयात-निर्यात के व्यापार से सम्बंधित लाभ और सफलता मिलेगी।

कन्या : लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे

2014 march month rashiphal

गणेशजी को लगता है कि इस माह में आप के आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा में बढ़ावा होगा। आप मजबूत कदम उठा कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

दाम्पंत्यजीवन में निकटता बढ़ेगी। निवेश सम्बंधित मामले आप के केन्द्र स्थान में रहेंगे। संतान सम्बंधित चिंता रहेगी। आप में विपरित लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा।

भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य का बोझ बढ़ेगा। विदेश जाने के इच्छित व्यक्तियों के लिए शुभ समय है।

छात्रवर्ग को इच्छित सफलता के लिए विशेष मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग को वसूली के पैसे मिलेंगे। विवाहोत्सुक पात्रों के लिए अनुकूल समय है।

ध्यान न रखने पर स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गणेशजी कहते हैं कि कोर्ट-कचहरी के कार्यों से संभल कर रहें, क्योंकि आप के विश्वासपात्र व्यक्ति ही आप के साथ धोखा कर सकते हैं। कम समय के निवेश में अनुकूलता रहेगी।

तुला : शुभ समाचार मिलेंगे

2014 march month rashiphal

गणेशजी को लगता है कि यह माह बौद्धिकता की प्रधानता के साथ मध्यम से अच्छा फलदायी रहने की संभावना है। आप अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और सृजन कार्य में आगे बढ़ पाएंगे।

तेजी से बदलते विचारों से मन में थोड़ी चंचलता बढ़ सकती है। हो सके तो अपना दौरा रद्द करें। अचानक खर्च के लिए तैयार रहना पड़ेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कलाकारों को हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। नये वस्त्र और अलंकारों की खरीदारी करने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

आप शायद भौतिक दुनिया से दूर रह कर थोड़ा आध्यात्मिक व्यवहार भी अपनाएंगे। छात्रवर्ग को ज्ञानवृद्धि के लिए विद्याभ्यास में अधिक मन लगेगा।

बुद्धिमान व्यक्ति के साथ मुलाकात कर ज्ञानगोष्टि में समय व्यतित करेंगे। गणेशजी को लगता है कि इस समय आप सोच समझकर वित्तीय निवेश के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

वृश्चिक : अचानक धनलाभ की संभावना है

2014 march month rashiphal

गणेशजी के अनुसार इस माह आपके लिए व्यावसायिक कामकाज संबंधित छोटी यात्रा के योग हैं। शुरूआत के समय में अचल संपत्ति, विद्या प्राप्ति, नया सीखने की इच्छा, वाहनसुख, घर के लिए भौतिक सामना की खरीदारी कर सकते है।

संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। माह मध्य में व्यावसायिक या व्यक्तिगत या व्यावहारिक किसी भी कार्य में आप को सावधान रहने की सलाह है।

बोली व गुस्से पर काबू रखें। सेहत ख़राब होने की संभावना है। अचानक धनलाभ की संभावना है। छात्रवर्ग का विद्याभ्यास में मन लगेगा। लम्बी अवधि के लिए निवेश करें।

सरकारी कामकाजों में आप के लिए अनुकूल समय है। उम्मीदजनक लाभ न मिलने की संभावना है। नौकरी व्यवसाय में बुज़ुर्गों द्वारा आप को लाभ होने की संभावना है।

माह के दूसरे पखवाड़े में व्ययभाव में वक्री शनि, मंगल और राहु के साथ चंद्र की युति होने से आप उलझन में अटके रहेंगे।

धनु : आप नए कार्यों का प्रारंभ करेंगे

2014 march month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि इस माह आप किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं, जो लम्बे समय से अटका हुआ है। सांख्यकीय सम्बंधित क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। आप नए कार्यों का प्रारंभ करेंगे।

लम्बे समय के लिए निवेश करें। अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। इस माह में महिला जातक सौंदर्य सम्बंधित उपचार लेंगी, वहीं पुरुष परिधान खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

कला जगत से जुड़ी महिलाओं को लाभ प्राप्त होंगे। माह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले सोच विचार करें। कार्य में कम सफलता मिले तो निराश होने के बजाए फिर से प्रयत्न करने की सलाह है।

इस समय आप कम्यूनिकेशन में दिलचस्पी लेंगे। ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में समझदारी से निर्णय लें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आयात-निर्यात के कामकाज में सतर्क रहना चाहिए। छात्रवर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर : भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी

2014 march month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि इस माह में आप को मकान, वाहन व भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। ज़मीन, निर्माण, डॉक्टरी व्यवसाय, मशीनरी वगैरह के व्यवसाय से जुड़े जातक खास सावधान रहें।

छात्रवर्ग के लिए समय उत्तम है। आप की एकाग्रता और ज्ञान जिज्ञासा में वृद्धि होगी। शिक्षा में सिद्धि हासिल करने के लिए आप की मेहनत रंग लाएगी। माह के मध्य में आप दुविधा में रहेंगे।

आप किसी भी मामले में अधिक तर्क लगाएंगे जो आप के लिए रुकावट खड़ी कर सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद विवाद में न उतरने में ही भलाई है। यह स्थिति कम समय के लिए ही है।

नए विचारों का जन्म होगा एवं आप साहस कर पाने की स्थिति में होंगे। सुरक्षित वित्तीय निवेश के लिए आप गंभीरतापूर्वक सोचेंगे। वसूली या किसी के साथ पैसे का लेन-देन सफलतापूर्वक होगा। साझेदारी में कामकाज करने वाले जातकों के लिए उत्तम समय है।

कुंभ : शुभ समाचार मिलने की संभावना है

2014 march month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि इस माह अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। इस माह आप में काम का उत्साह और जोश कम होगा। दूसरी ओर मंगल आप के भाग्य स्थान में शनि-राहु जैसे पाप ग्रहों के साथ युति कर रहा है।

आप अधीर बन जाएंगे। आप में बिना देखे साहस करने की वृत्ति भी बढ़ सकती है। खास कर ज़मीन-जायदाद सम्बंधित मामलों में सावधान रहें। इस समय में आप को बार-बार यात्रा की तैयारी रखनी पड़ेगी।

आप का स्थान परिवर्तन होने की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे। आप का प्रदर्शन अच्छा रहने के बावजूद आप के काम की कदर नही होगी।

आप की धर्मपरायणता में बढ़ावा हो सकता है। संतान इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप उच्च विद्याभ्यास के लिए आगे बढ़ पाएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में शत्रुओं को हरा पाएँगे। बुज़ुर्गों और गुरुजनों की ओर से आप को सहकार मिलेगा।

मीन : वित्तीय मामलों में आप अधिक ध्यान देंगे

2014 march month rashiphal

गणेशजी कहते हैं कि इस माह के प्रारंभ में आपको विपरित प्रवाह में चलना है। सामाजिक, व्यावसायिक या पारिवारिक क्षेत्र में किसी भी वजह से आपका सम्मान भंग हो सकता है।

भोगविलास के लिए खर्च बढ़ेगा। कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक और वित्तीय मामलों में आप अधिक ध्यान देंगे। ज़मीन-जायदाद सम्बंधित कामकाज में सावधान रहें।

परदेशगमन के इच्छित जातकों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में आप की स्थिति में सुधार होगा। आप में विजातीय आकर्षण विशेष रहेगा।

उत्तम दांपत्यसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी में आप को अनुकूलता रहेगी। कम्युनिकेशन गैप की वजह से आप के लिए थोड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

परंतु कार्य पूरे जोश और उत्साह के साथ करेंगे। कम्युनिकेशन को अधिक महत्व दें। आप को ज्ञान वृद्धि की इच्छा हो सकती है। विदेश जाने के लिए समय अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed