फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   VHP: Mahaarti will be in the entire country for construction of a temple in Ayodhya

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में होगी महाआरती: विहिप

Mon, 15 Jan 2018 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
VHP: Mahaarti will be in the entire country for construction of a temple in Ayodhya
praveen togadia
इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रीत विहार स्थित दुर्गा मंदिर में हुई। बैठक में विहिप के केंद्रीय महामंत्री चंपत राय की उपस्थिति में जिला स्तर के पदाधिकारियों ने अयोध्या में इसी साल मंदिर निर्माण करने की घोषणा की। साथ ही यह घोषणा हुई कि पूरे भारत में 18 से 31 मार्च तक ईस्ट नाम जप का अनुष्ठान किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भव्य राम मंदिर निर्माण मार्ग प्रशस्त करने के लिए 31 मार्च को हनुमान जयंती पूर्णिमा के मौके पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे निर्माण की अड़चनें दूर होंगी। चंपत राय ने कहा कि मंदिर मामले में 8 मार्च को सुनवाई होनी है। इसे टालने की पुरजोर कोशिश होगी। इससे हमें बचन होगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश व प्रांत मंत्री बचन ने विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल को याद किया व अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण सिंघल जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- विहिप अध्यक्ष के चुनाव में संघ को खानी पड़ी मात, नहीं कर पाए प्रवीण तोगड़िया को पदमुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि हम देश कि न्याय व्यवस्था में विश्वास करते है परंतु अयोध्या में राम मंदिर कोर्ट से ज्यादा विश्व के सभी हिंदुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। 2018 संगठन मंदिर निर्माण को मजबूत करने का साल है। बलिदान के लिए हमें तैयार रहने की आवश्यकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed