फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   VHP leader praveen togadia admitted Hospital in Ahmedabad

LIVE: होश आने के बाद बोले तोगड़िया- IB के जरिए मुझे डराया, एनकाउंटर की थी साजिश

Tue, 16 Jan 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
VHP leader praveen togadia admitted Hospital in Ahmedabad
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को होश आ गया है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश की गई है। तोगड़िया का आरोप है कि आईबी के जरिए उन्हें डराया गया है और एनकाउंटर की साजिश भी रची गई। 
विज्ञापन


वह अहमदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह थोड़ी देर में मीडिया को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि वह कल सुबह 10 बजे से लापता थे। तोगड़िया को अहमदाबाद के चंद्रामणि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सुबह ऑटो से निकले थे लेकिन इसके बाद से गायब थे। वीएचपी कार्यकर्ता सुबह से हंगामा कर रहे थे, उनका आरोप था कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी का खंडन कर दिया था। वहीं हार्दिक पटेल ने कहा कि तोगड़िया के पास Z+ सुरक्षा है तो फिर वह गायब कैसे हो गए। हालांकि उनके साथ क्या हुआ अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में होगी महाआरती: विहिप

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को लेकर अहमदाबाद में सोमवार को दिन भर हंगामा चला था। हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब वीएचपी ने कहा कि उनके अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का सुबह से कोई सुराग नहीं मिला है। यह भी दावा किया गया था कि 62 वर्षीय तोगड़िया को राजस्थान पुलिस ने एक पुराने केस के सिलसिले में हिरासत में लिया है मगर बाद में इससे इंकार कर दिया। 

VHP leader praveen togadia admitted Hospital in Ahmedabad
प्रवीण तोगड़िया
दरअसल राजस्थान पुलिस की एक टीम एक पुराने केस के सिलसिले में तोगड़िया के खिलाफ एक वारंट लेकर अहमदाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ टीम उनके आवास पर पहुंची। टीम का दावा है कि तोगड़िया उन्हें नहीं मिले। मगर इसी दौरान वीएचपी कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि तोगड़िया सुबह दस बजे से लापता है।

बीजेपी प्रवक्ता जय शाह ने दावा किया कि तोगड़िया को एक पुराने मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। मामले को लेकर शाम को करीब 4 बजे वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सोला पुलिस स्टेशन का घेराव करते हुए हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए कार्यकर्ताओं के एक दल ने नारेबाजी करते हुए सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर भी जाम लगा दिया और जल्द से जल्द तोगड़िया को ढूंढने की मांग की। वीएचपी की गुजरात इकाई के प्रमुख महासचिव रंछोड़ भारवाड़ ने बताया कि हमारे कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के बारे में सुबह दस बजे से कोई जानकारी नहीं है। 

उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पक्के तौर पर नहीं पता कि उन्हें हिरासत में लिया गया है या नहीं।  हंगामे के बीच राजस्थान पुलिस ने भी इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी टीम द्वारा तोगडिया को हिरासत में नहीं लिया गया है। भरतपुर रेंज के आईजी पुलिस आलोक कुमार वशिष्ठ ने कहा कि राजस्थान पुलिस की टीम को वह अहमदाबाद में नहीं मिले इसलिए टीम बिना उनको वारंट दिए लौट आई। हिरासत में लेने की खबरों को उन्होंने अफवाह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed