फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Venkaiah Naidu says india will achieve 5 trillion dollar economy, economic slowdown is temporary

भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा करेगा, आर्थिक सुस्ती अस्थाई: वेंकैया नायडू

Thu, 05 Sep 2019 05:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Sep 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu says india will achieve 5 trillion dollar economy, economic slowdown is temporary
Venkaiah Naidu - फोटो : फाइल फोटो

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आर्थिक सुस्ती को वैश्विक कारकों का अस्थाई प्रभाव बताया और कहा कि भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को 2024-25 तक हासिल कर लेगा। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने बुधवार को वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक अहम अर्थव्यवस्था और विश्व में अहम भूमिका निभाने वाले देश के रूप में भारत का उभरना तथा अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था एवं अपना भविष्य खुद निर्धारित करने की उसकी आकांक्षा कुछ ऐसे कारक हैं, जो उनके समकालीन संबंधों को आकार दे रहे हैं।
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि भारत 2024-25 में पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है। यही बात आर्थिक सर्वेक्षण 2019 में कही गई है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में सुस्ती का जिक्र करते हुए कहा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के लिए उठाए गए हमारे कदमों से वे स्थिर हैं और दुनियाभर में सुस्ती के कारण भी कुछ अस्थाई प्रभाव हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है, भारत आगे बढ़ रहा है, आने वाले दिनों में यह तेजी से आगे बढ़ेगा और अपने लक्ष्य को हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed