फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Election 2022: Political Parties Promises Free Laptop Scooty, Free Electricity, Reservation for UP Chunav

UP Election 2022 : आरक्षण से लेकर मुफ्त बिजली और स्कूटी तक, पढ़िए यूपी चुनाव में अब तक क्या-क्या वादे हुए?

Sun, 09 Jan 2022 02:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 09 Jan 2022 02:17 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर तरह से वोटर्स को रीझाने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Political Parties Promises Free Laptop Scooty, Free Electricity, Reservation for UP Chunav
योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी, मायावती और अखिलेश यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने वादों का पिटारा खोल दिया है। विपक्ष की तरफ से बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, वहीं सत्ताधारी भाजपा अपने पुराने वादों को पूरा करने की रिपोर्ट और भविष्य के एजेंडे को जनता के सामने रख रही है। चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार ने दो अनुपूरक बजट के जरिए हर वर्ग पर निशाना साधा है। पढ़िए अब तक भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा ने कौन-कौन से चुनावी वादे किए हैं? 
विज्ञापन

कांग्रेस के चुनावी वादे

UP Election 2022: Political Parties Promises Free Laptop Scooty, Free Electricity, Reservation for UP Chunav
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यूपी की सत्ता से 34 साल से दूर कांग्रेस ने इस बार खूब चुनावी वादे किए हैं। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव की अगुवाई कर रहीं हैं। उन्होंने इस बार महिला वोटर्स को साधने की कोशिश की है। 

1. चुनाव में इस बार 40% टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। 
2. प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इनमें आठ लाख महिलाएं होंगी। 
3. महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी। 
4. सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी। 
5. महिलाओं के लिए 10 आवासीय खेल अकादमी, लड़कियों के लिए इवनिंग स्कूल खोलेंगे। 
6. महिलाओं को पूरे प्रदेश में फ्री बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। 
7.  महिलाओं को सस्ता ऋण, कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास बनाए जाएंगे।
8. आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार मानदेय, सहायता समूह को 4 फीसदी पर ऋण और राशन दुकानों में 50 फीसदी का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 
9. स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी मिलेगी। 
10. महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। 
11. परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी। 
12. पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। 
13. छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के चुनावी वादे

UP Election 2022: Political Parties Promises Free Laptop Scooty, Free Electricity, Reservation for UP Chunav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चुनावी भाषणों में कई घोषणाएं की हैं। 

1. 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त मिलेगी। 
2. 12वीं पास करने वाले युवाओं को लैपटॉप दिया जाएगा, 10वीं पास युवाओं को टैबलेट। 
3. युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 
4. प्रदेश में रिक्त सभी पदों पर भर्ती होगी। 
5. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हर साइकिल सवार के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 
6. अगर किसी की सांड़ से हमले के चलते किसी की जान जाती है तो उसे भी पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। 
7. गाजीपुर और बलिया से लखनऊ आने वाली सड़क को ठीक किया जाएगा। 
8. कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 
9. कानून व्यवस्था मजबूत होगी। 
10. एंबुलेंस की सुविधा बढ़ाई जाएगी। 
11. गरीब युवाओं के लिए विदेश में पढ़ाई का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के वादे

UP Election 2022: Political Parties Promises Free Laptop Scooty, Free Electricity, Reservation for UP Chunav
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती। - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कभी भी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया जाता है। बसपा सुप्रीमो मायावती कई बार बोल चुकी हैं कि वह घोषणा करने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखती हैं। हालांकि, अलग-अलग मंचों से बसपा के नेताओं ने कई मुद्दे उठाए हैं। 

1. सरकारी विभागों की सभी रिक्तियों को जल्दी से जल्दी भर दिया जाएगा। 
2.  महिलाओं को राजनीति और सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 
3. कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। 
4. सर्व समाज का विकास होगा।  
 

भारतीय जनता पार्टी ने क्या-क्या किया?

UP Election 2022: Political Parties Promises Free Laptop Scooty, Free Electricity, Reservation for UP Chunav
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी की सत्ता की बागडोर अभी भाजपा के हाथों में ही है। ऐसे में पार्टी उन वादों पर लिए गए एक्शन पर फोकस कर रही है, जो 2017 चुनाव के दौरान किए गए थे। युवाओं के रोजगार, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट फोन देने समेत कई वादों को पूरा कर चुकी है।

इसके अलावा गरीबों को मुफ्त आवास, फ्री राशन, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, उज्जवला गैस योजना, हर घर बिजली, नल से पानी जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़ों से चुनाव में जीत का दावा कर रही है। पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले दो अनुपूरक बजट पेश किए। इसके जरिए कई बड़े फैसले लिए गए। 

1. कांग्रेस ने इंटर की छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन बांटने का वादा किया था। अखिलेश ने भी फ्री लैपटॉप योजना दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को 60 हजार छात्रों को स्मार्टफोन और 40 हजार छात्रों को टैबलेट बांट दिया। इसके बाद 31 दिसंबर को 80 हजार आशा बहुओं को भी स्मार्ट फोन बांट दिए। इस तरह विपक्ष का एक चुनावी एजेंडा उन्होंने खत्म कर दिया।
2. आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली की दरें 50% कम कर दी हैं। 
3. कांग्रेस ने महिलाओं को पुलिस भर्ती में 25% आरक्षण देने की बात कही है। इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव में 40% सीटों पर महिलाओं को खड़े करने का वादा भी किया है। आम आदमी पार्टी ने भी 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया है। इससे पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को 20% आरक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत दिए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण में भी 30% महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत सभी संविदा कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी कर दी है। 
4. हाल ही में सीएम योगी ने प्रदेश के 4.5 करोड़ श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे हैं। 
5. हाल ही में एक करोड़ निराश्रित महिलाओं के खाते में भी एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed