{"_id":"5ae2eab04f1c1b66098b6d6b","slug":"up-board-result-2018-announced-on-29th-april-more-then-11-lakh-students-are-failed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2018: परिणाम आने से पहले ही 10वीं-12वीं के 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी फेल","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UP Board Result 2018: परिणाम आने से पहले ही 10वीं-12वीं के 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी फेल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यूपी बोर्ड बस कुछ घंटों बाद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, लेकिन परिणाम आने से पहले ही 10वीं-12वीं के 12 लाख विद्यार्थियों का फेल होना तया माना जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में 67 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने शामिल होने की दावेदारी की थी। उनमें से करीब 12 लाख परीक्षार्थी रिजल्ट आने से पहले ही फेल-पास की दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इस बार रिजल्ट में 55 लाख 16 हजार से अधिक के बीच में ही अंक पाने और उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण जानने की होड़ रहेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 37 लाख 12 हजार 508 और इंटर में 30 लाख 17 हजार 32 सहित कुल 67 लाख 29 हजार 540 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बोर्ड प्रशासन ने इम्तिहान शुरू होने से पहले ही आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कराई, जिसमें हाईस्कूल के 49 हजार 384 और इंटर के 34 हजार 369 सहित कुल 83 हजार 753 के आवेदन सही नहीं मिले, इन सभी को प्रवेश पत्र ही जारी नहीं किए गए। शेष के लिए छह फरवरी से इम्तिहान शुरू हुआ।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और नकल पर विशेष सख्ती के इंतजाम होने से पहले दिन से ही परीक्षार्थियों ने इम्तिहान से किनारा करना शुरू कर दिया था। पहली बार कुछ दिन को छोड़कर परीक्षा के अंतिम दिन तक परीक्षार्थियों ने इम्तिहान को बाय-बाय किया। इस दौरान रिकॉर्ड 11 लाख 29 हजार से अधिक परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। इनमें से साढ़े चार लाख से अधिक परीक्षार्थी इंटर के हैं, जिन्होंने एक विषय की परीक्षा छोड़ी है, उनका फेल होना तय है।
रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए-
1. इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं उठाना पड़ेगा। इस बार स्टूडेंट्स को मई के तीसरे सप्ताह तक अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। जिससे एडमिशन प्रोसेस के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
2. इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद अंदर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। जिससे दूसरे स्टूडेंट्स प्रेरणा ले सकेंगे।
3. इस बार 29 अप्रैल को 12.30 बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होगा, वहीं 1.30 बजे यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
रिजल्ट देखने से पहले याद रखें ये जरूरी बातें-
यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 01 मई 2018 से ही कर दी जाएगी।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X