{"_id":"6355c5e91e6a9d319637578c","slug":"troubled-youth-set-fire-to-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: झगड़े से परेशान युवक ने पुलिस चौकी में लगाई आग, जले कुछ जरूरी कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: झगड़े से परेशान युवक ने पुलिस चौकी में लगाई आग, जले कुछ जरूरी कागजात
Mon, 24 Oct 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:54 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि चौकी में रखे कुछ कागजात भी जले हैं। इसके बाद आरोपी ने चौकी की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झगड़े से परेशान एक युवक ने खान मार्केट में स्थित पुलिस चौकी में पेट्रोल डालकर रविवार सुबह आग लगा दी और तीन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। आग से चौकी का मेन गेट जल गया। इसके बाद युवक ने मौके पर ही अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक मोहम्मद नदीम (33) पुत्र नईम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद नदीम हौजरानी, मालवीय नगर का रहने वाला है। वह ओला के तहत मोटरसाइकिल चलाता है। वह शनिवार को खान मार्केट आया था। खान मार्केट में उसका किसी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह वापस अपने घर चला गया।
विज्ञापन
वह रविवार सुबह फिर खान मार्केट आया। वह अपने साथ बोतल में पेट्रोल लेकर आया। उसने बोतल से खान मार्केट पुलिस चौकी के मेन गेट व अन्य जगहों पर पेट्रोल उड़ेल दिया और फिर आग लगा दी। आग से चौकी का पूरा मेन गेट जल गया। बताया जा रहा है कि चौकी में रखे कुछ कागजात भी जले हैं। इसके बाद आरोपी ने चौकी की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन