फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Today is the last day to change college and course preference in DU

DU : आज कॉलेज और कोर्स वरीयता बदलने का आखिरी दिन, खाली सीटों को लेकर मैट्रिक्स जारी

Mon, 07 Nov 2022 03:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 03:58 AM IST
सार

DU : डीयू के मुताबिक, विश्वविद्यालय की ओर से पहले और दूसरे चरण के बाद खाली सीटों को लेकर मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। इसके बाद छात्रों को अपने कॉलेज और कोर्स की वरीयता में बदलाव के लिए समय दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Today is the last day to change college and course preference in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

DU : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए सोमवार आज कॉलेज व कोर्स की वरीयता में बदलाव करने का आखिरी अवसर है। इसके तहत मिड इंट्री छात्र और पुराने छात्रों को मौका दिया जाएगा। इच्छुक छात्र शाम चार बजकर 59 मिनट तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तीसरे चरण की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन


डीयू के मुताबिक, विश्वविद्यालय की ओर से पहले और दूसरे चरण के बाद खाली सीटों को लेकर मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। इसके बाद छात्रों को अपने कॉलेज और कोर्स की वरीयता में बदलाव के लिए समय दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र छह नवंबर से सात नवंबर तक इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


इसके बाद सीएसएएस के पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल न हो पाने वाले छात्रों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि डीयू की 70 हजार सीटों में से 61 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। शुक्रवार तक दूसरी सूची में 15550 दाखिले किए गए थे, जिसमें 3806 सीटों पर नए छात्रों को दाखिला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 तक दाखिले की फीस जमा कर सकते हैं
डीयू के मुताबिक, उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 नवंबर को सीएसएएस की तीसरी सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 नवंबर  से 13 नवंबर तक छात्रों को दाखिले स्वीकार करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान 11 से 14 नवंबर तक कॉलेजों को आवेदनों का सत्यापन करने के साथ दाखिले को स्वीकार करने का मौका दिया जाएगा। छात्र  15 नवंबर तक दाखिले की फीस जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed