फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   three dogs are short deat in Hyderabad by unknown man

बेजुबानों से फिर हैवानियत, तीन कुत्तों को मारी गोली

Tue, 16 Aug 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
three dogs are short deat in Hyderabad by unknown man
Dogs Pool party in Delhi

बेजुबानों के साथ हो रही क्रूरता का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। हैदराबाद में तीन कुत्तों को गोली मार दी गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुत्तों के भौकने से परेशान व्यक्ति ने यह कदम उठाया।

हैदराबाद के टप्पा चबूतरा पुलिस का कहना है कि उन्हें कॉल पर बताया गया कि एक व्यक्ति ने कुत्तों को गोली मार दी है और वह भाग गया है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

three dogs are short deat in Hyderabad by unknown man
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्होंने कुत्तों को खून से लतपत पाया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तरह केस दर्ज कर लिया है.

खबरे है कि पकड़ेे जाने के बाद उस व्यक्ति के खिलाफ पांच साल की जेल और जुर्माना लग सकता है।

पुलिस ऑफिसर रवींद्र का कहना है कि हमे एक व्यक्ति पर शक है जो कि रियल एस्टेट का बिल्डर है, साथ ही हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

three dogs are short deat in Hyderabad by unknown man
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कुत्तों के साथ ऐसी क्रूरता की गई है। 16 जुलाई को कुछ बच्चों ने कुछ पिल्लों को जिंदा जलाया और उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। 

दूसरा मामला था जिसमें मेडिकल स्टूडेंट ने जिंदा कुत्ते को बिल्डिंग के ऊपर से फेंक दिया था जोकि मामूली जुर्माने के बाद छूट गया।

तीसरा मामला 28 जुलाई को शहर के सिंकदराबाद में घटित हुआ। जहां एक गर्भवती कुत्तियां के मुंह पर एसीड फेंका गया था। 

विज्ञापन

कड़े कानून नहीं होने पर छूट जाते हैं आरोपी

three dogs are short deat in Hyderabad by unknown man
कुत्तों का झुंड - फोटो : demo pic

ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल की संयोजक नवामीता मुखर्जी का कहना है कि शहर में कुत्तों के साथ बढ़ रही क्रूरता अपने आप में शर्मशार करने वाली घटनाएं हैं।

जो भी कुत्तों को मारते हैं उनके खिलाफ कड़े कानून नहीं हैं क्योंकि वह महज 50 रुपये की पैनेल्टी पर बाहर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed