फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Head Akhilesh yadav compared to chapman

'साइकिल चलाने से कोई समाजवादी नहीं हो सकता' फेरी वाले से की अखिलेश यादव की तुलना

Fri, 05 Oct 2018 03:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
SP Head Akhilesh yadav compared to chapman
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव की तुलना फेरी वाले से की है। डॉ. रक्षपाल ने कहा कि साइकिल चलाने से कोई समाजवादी नहीं हो सकता। साइकिल तो फेरी वाले भी चलाते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांत से भटक चुकी है। इसीलिए मैंने यह पार्टी छोड़ी थी। इस पार्टी में संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कभी भी भाजपा से हाथ नहीं मिला सकते। 
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पार्टी के लिए कभी संघर्ष नहीं किया। अलबत्ता, उन्हें मुख्यमंत्री का सिंहासन तश्तरी में सजाकर दे दिया गया। एक दिन साइकिल चलाने से लोहिया जी के विचारों को न तो समझा जा सकता है और न ही समझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूं तो फेरी वाले 365 दिन साइकिल चलाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह लोहिया जी के विचारों से ओत-प्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed