{"_id":"5722681b4f1c1b5f19a915c9","slug":"soldier-killed-naxal-attack-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान की मौत
एजेंसी/रायपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के एक जवान की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात फूलगट्टा गांव के जंगलों के पास हुई है।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों की एक टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान सीएएफ की 10वीं बटालियन के पंचराम भगत का पैर एक बारूदी सुरंग पर पड़ गया। भगत विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भगत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थे। नक्सलियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन