फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   salman khan hearing in jodhpur

सलमान मामले में दायर अर्जी पर 10 को आ सकता है फैसला

Wed, 08 Mar 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
salman khan hearing in jodhpur
सलमान खान - फोटो : demo pic
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों के खिलाफ बुधवार को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से दायर अर्जी पर बहस हुई। जिसके बाद कोर्ट ने अर्जी पर फैसला 10 मार्च तक सुरक्षित रखा है। इस अर्जी पर फैसला आने के बाद कांकाणी हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू होगी।


मामले में गत दिनों सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अर्जी पेश कर हिरणों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नारायण प्रसाद नेपालिया के खिलाफ लूनी थाने में दर्ज मुकदमे के दस्तावेज तलब करने की गुहार लगाई थी। गौरतलब है कि वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ है... कि शूटिग के दौरान अभिनेता सलमान खान, सैफ अली, नीलम, तब्बू, सोनाली और स्थानीय युवक दुष्यंत सिंह के खिलाफ हिरणों के शिकार का आरोप लगा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed