{"_id":"5ac4aaf24f1c1bf1618b55bd","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-launch-one-year-report-card-of-bihar-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी का एनडीए सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी का एनडीए सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Apr 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
बिहार सरकार के काम-काज पर आरजेडी ने फिर तीखा व्यंग्य कसा है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार का सालाना ब्योरा पेश करते हुए एनडीए शासन की कड़ी आलोचना की है। इस दौरान तेजस्वी ने एनडीए सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया जिस पर नीतीश और सुशील मोदी की फोटो छपी है। इस तस्वीर के साथ लिखा है कि 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे'।
बिहार में हुए उपचुनाव के बाद से तेजस्वी का एनडीए शासन पर हमला तेज है। बिहार के अररिया में देश विरोधी नारे, दरभंगा में बीजेपी नेता के पिता की हत्या और भागलपुर में हिंसा जैसे मामले पर राजनीति गर्म है। जिसके चलते सरकार और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
विज्ञापन
वहीं दरभंगा और भागलपुर में जिस तरह से माहौल को खराब करने की बातें सामने आई हैं, उससे बिहार की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है। बीजेपी के सहयोग से नीतीश की सरकार पर विपक्ष का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बिहार के बीजेपी नेताओं और नीतीश कुमार के स्टैंड में भी कई अंतर्विरोध देखने को मिल रहे हैं।
आरजेडी इसी मौके का फायदा उठाने के लिए अपने विरोधी सुर तेज किए हुए है। लालू के जेल जाने के बाद से तेजस्वी आरजेडी में प्राण फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। अररिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव में अपने पक्ष के वोटों की भरमार देख तेजस्वी उत्साहित हैं और देखना है कि उनका विरोध और कितना आक्रामक होता है।
विज्ञापन
Leaders of RJD, including Tejashwi Yadav launch one year report card of #Bihar government. pic.twitter.com/xPXYrYIxwn
— ANI (@ANI) April 4, 2018