फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rain and snow fall again in the hills, first snowfall of the season in Shimla and Mussoorie

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, वैष्णो देवी के दरबार में बिछी सफेद चादर

Wed, 24 Jan 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/देहरादून/जम्मू/चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/देहरादून/जम्मू/चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rain and snow fall again in the hills, first snowfall of the season in Shimla and Mussoorie
snowfall shimla
‘आई वसंत पाला उड़ंत...’ कहावत के अनुसार वसंत ऋतु के आगमन के साथ सर्दी खत्म हो जाती है। लेकिन वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही उत्तर भारत में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और जाती हुई ठंड लौट आई। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। हालांकि यह बारिश फसलों के फायदेमंद बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में पहाड़ी राज्यों के कई हिस्सों में बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


शिमला में मंगलवार दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में देर शाम तक करीब डेढ़ फुट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। शहर से सटे पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में भी ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, लाहौल, चंबा के डलहौजी, भरमौर, तीसा, होली, सिरमौर के नौहराधार, चूड़धार, मंडी के शिकारी देवी, थाची, कमरूनाग, सोलन के चायल और किन्नौर की चोटियां बर्फ की चादर ओढ़कर सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन


शिमला-रामपुर, कुल्लू-आनी नेशनल हाईवे समेत सूबे की 143 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। करीब 205 बस रूट प्रभावित हुए हैं। कई स्थानीय लोग और सैलानी फंसे हुए हैं। मैदानी इलाकों में दिन भर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। करीब दो महीने के सूखे के बाद हुई बारिश-बर्फबारी से किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rain and snow fall again in the hills, first snowfall of the season in Shimla and Mussoorie
snowfall shimla
उधर मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का सिलसिला रात तक जारी रहा। टिहरी जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ ज्यादा देर टिक नहीं पाई है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में बुधवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। उधर कुमाऊं मंडल में ऊंचाई चोटियों पर  पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश ने लोगों को घर में दुबके रहने को मजबूर कर दिया।

वहीं श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में नए साल में पहली बर्फबारी का यात्रियों का मजा लिया। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा दिनभर प्रभावित रही। पर्यटक स्थल नत्थाटॉप और पतनीटॉप में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। पंजाब,चंडीगढ़ और हरियाणा में भी सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। 


न्यूनतम तापमान
केलांग     - 3.4
कल्पा     - 2.0
मनाली     - 0.6
कुफरी     0.6
भुंतर         1.0
सुंदरनगर    1.3
सोलन     1.7
डलहौजी 1.9
शिमला     2.7
धर्मशाला     6.6
(डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed