फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Odisha Accident: Six killed, 20 injured in road accident in Balasore, five people also died in Subarnapur

Odisha Accident: बालासोर में सड़क हादसे में छह की मौत, 20 घायल, सुबरनापुर में भी पांच लोगों की जान गई

Sat, 22 Jan 2022 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 22 Jan 2022 09:16 PM IST
सार

ट्रक से बस की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। वहीं एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Odisha Accident: Six killed, 20 injured in road accident in Balasore, five people also died in Subarnapur
ओडिशा पुलिस मामलों की जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को कोयले से लदे एक ट्रक से बस की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बीडू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर दोपहर करीब 1.40 बजे हुई। हादसे में एक माल से लदा ट्रक बस से जा टकराया, जिससे बस सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बस यात्रियों को उठाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। यह मयूरभंज से भुवनेश्वर जा रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया और बस खाई में गिर गई।

अभी तक मृतकों की पहचान नहीं
बालासोर की क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रश्मि दलबेहरा ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। हालांकि, बाकी मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को सोरो और बालासोर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सुबरनापुर में एसयूवी और ट्रक की टक्कर
दूसरी ओर सुबरनापुर जिले में शनिवार को एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिसमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना महानदी ब्रिज पर उस समय हुई जब एसयूवी सवार दस लोग कौडियामुंडा गांव से उल्लुंडा प्रखंड के निम्मा गांव अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच वाहन के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद गैस कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का विमसार में चल रहा इलाज
पुलिस ने बताया, मृतकों की पहचान निमना गांव के रहने वाले आशीष पांडिया, प्रमोद पांडिया, सिद्धि पांडिया, त्रयंबक मेहर और शुभम पांडिया के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का इलाज बुर्ला के वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में चल रहा है।


नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को 10 साल की कैद 
वहीं, मयूरभंज जिले की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 67 वर्षीय बुजुर्ग को 10 साल कैद की सजा सुनाई। पोक्सो जज सुमिता जेना ने आरोपी भागमत टूडू पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया कि वह दुष्कर्म पीड़िता को 3 लाख रुपये का मुआवजा भी दे। अदालत ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और 14 गवाहों के बयान के आधार पर फैसला सुनाया। पेश मामले में, 20 सितंबर 2017 को 10 वर्षीय पीड़िता बीसीओ ब्लाक में स्थित गांव के जंगल में बकरी चराने के लिए गई थी। तभी टूडू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed