फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NIA conducts searches in Jharkhand to probe extortion, money laundering by naxal group News In Hindi

Jharkhand: जबरन वसूली और धनशोधन मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में तीन स्थानों पर की छापेमारी

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
सार

नक्सली समूह के द्वारा जबरन वसूली और धनशोधन मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के तीन स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान जब्त किया गया।

विज्ञापन
NIA conducts searches in Jharkhand to probe extortion, money laundering by naxal group News In Hindi
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को झारखंड के चतरा जिले में तीन जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी नक्सली समूह द्वारा जबरन वसूली और धन शोधन की जांच के तहत की गई। एनआईए के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान जब्त किया गया। यह तलाशी प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के एक और गुट, टीएसपीसी, से जुड़े एक मामले में की गई। 
विज्ञापन


एनआईए ने दी जानकारी
मामले में एनआईए ने आगे बताया कि यह जांच टीएसपीसी के प्रमुख नेताओं और उनके मददगारों से जुड़ी है, जिनके ठिकानों पर तलाशी ली गई। बता दें कि यह मामला पहली बार जनवरी 2016 में टंडवा पुलिस ने दर्ज किया था और बाद में फरवरी 2018 में एनआईए ने इसे अपने हाथ में लिया। अब तक एनआईए ने इस मामले में 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन


बीते दिनों इन राज्यों में की थी छापेमारी
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीते 18 दिसंबर को अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मामले में चार राज्यों में कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह तलाशी बिहार (12 स्थान), नागालैंड (3 स्थान), हरियाणा (1 स्थान) और जम्मू-कश्मीर (1 स्थान) में 15 आरोपियों के घरों पर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


315 राइफल किए थे जब्त
मामले में  एनआईए के बयान में कहा था कि तलाशी के दौरान .315 राइफल, 11 राउंड, 3 खाली कारतूस, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल डिवाइस के अलावा, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा एक कार और 13,94,840 रुपये की नकदी, साथ ही कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।विज्ञापन


प्रतिबंधित हथियारों से जुड़ा मामला
यह मामला एके-47 राइफल और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी से जुड़ा था, जिन्हें नगालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से तस्करी करके लाया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि बिहार तस्करी के लिए मुख्य गंतव्य था और इसे पारगमन मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी कई सालों से हथियारों की तस्करी में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed