फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Narendra Modi to remain PM in interest of the nation Says RLSP Upendra Kushwaha

एनडीए में बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन में शामिल होने के तेजस्वी के न्यौते को ठुकराया

Mon, 11 Jun 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 11 Jun 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi to remain PM in interest of the nation Says RLSP Upendra Kushwaha

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा पर 'महागठबंधन' में शामिल होने के लिए राजद उन पर लगातार डोरे डाल रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ओर से 'महागठबंधन' में शामिल होने के निमंत्रण पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "आरजेडी ने अपना आधार खो दिया है। आधार खोजने के लिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं लेकिन वे मेरे लिए कुछ भी नहीं हैं। मोदी का देश हित में प्रधानमंत्री बने रहना जरूरी है। वह अगली बार भी प्रधानमंत्री होंगे।" 

विज्ञापन

 


इससे पहले, कुशवाहा ने इफ्तार पार्टी में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोका था। उन्होंने कहा था कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वह मुख्यमंत्री बन सकता है। रालोसपा अध्यक्ष ने यह भी साफ किया था कि वे एनडीए में हैं और बने रहेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि फिलहाल प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा के इस बयान ने राजग से नाराजगी की चर्चाओं को खत्म कर दिया है। बता दें कि रविवार को रालोसपा अध्यक्ष के घर हुई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। 

उल्लेखनीय है कि रविवार को पटना के बापू सभागार में कानू समाज की रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि कुशवाहा को चार सालों से राजग में उपेक्षित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही।


इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने भाजपा से मिलकर रालोसपा को तोड़ने की साजिश रची। बता दें कि राजद की ओर से कुशवाहा को पहले भी महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed