फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Muzaffarpur crime woman victim death after ambulance four hours suffering bihar police

Bihar: मुजफ्फरपुर दुष्कर्म पीड़िता की मौत, खेत में दरिंदगी के बाद एंबुलेंस में चार घंटे तड़पती रही नाबालिग

Mon, 02 Jun 2025 08:19 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 08:19 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड की नाबालिग पीड़िता ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पटना रेफर करने से पहले पीड़िता चार घंटे तक एंबुलेंस में तड़पती रही। 

विज्ञापन
Muzaffarpur crime woman victim death after ambulance four hours suffering bihar police
फूड स्टॉलकर्मी की मौत मामले में आरोपी पत्नी व उसका नाबालिग प्रेमी पकड़ा गया

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड की नाबालिग पीड़िता ने रविवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे गंभीर हालत में शनिवार को मुजफ्फरपुर से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया था। इससे पहले, पीड़िता अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में चार घंटों तक तड़पती रही।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, लड़की के साथ 26 मई को उसके गांव में दुष्कर्म हुआ था। आरोपी चॉकलेट खिलाने का लालच देकर लड़की को मक्का के खेत में ले गया और दरिंदगी की। इसके बाद उसने लड़की का गला और सीना बेरहमी से रेत दिया और उसकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत इतनी खराब थी कि वह बोल भी नहीं पा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए आरोप
वहीं इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने के कारण पीड़िता को कई घंटों तक एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जो सरकार और अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed