फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Misa speaking on the news of alleged tension between her brothers

भाईयों के बीच मनमुटाव की खबर का मीसा ने किया खंडन, कहा- तोड़-मरोड़ कर पेश किया बयान

Tue, 09 Oct 2018 12:36 AM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Tue, 09 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Misa speaking on the news of alleged tension between her brothers

राजद से राज्यसभा सदस्य और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने दोनों भाइयों के बीच कथित मनमुटाव की खबर का सोमवार को खंडन किया और आरोप लगाया कि मीडिया इसे तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। मीसा ने सोमवार देर शाम स्पष्ट किया कि उन्होंने ये बातें अगले लोकसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर सामाजिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कही थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा ,‘‘ कार्यकर्ताओं को आपस का मनमुटाव दूर कर एकजुट होने के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन


खबर बेबुनियाद है। मैं इसका पुरज़ोर खंडन करती हूं।’’ इससे पूर्व मनेर में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीसा ने कहा था, ' पार्टी को हमेशा झेलना पड़ता है। मतलब सामने से कोई नहीं आता है। सब पीछे से वार करते हैं। महिला हूं पर इतने पुरूषों के बीच आप लोगों से एक बात कहना चाहती हूं कि अगर आप सामने से लड़ेंगे तो हम झांसी की रानी की तरह लड़ लेंगे, लेकिन पीठ में खंजर मारेंगे तो इसे हम अब बर्दाशत नहीं करेंगे। चाहे वह पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता हो...।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ थोड़ा मनमुटाव किसमें नहीं है। जब हमारे हाथ की पांच अंगुली बराबर नहीं है। हमारे परिवार में भाई-भाई में मनमुटाव है तो फिर राष्ट्रीय जनता दल तो बहुत बड़ा परिवार है। वोट की कमी राजद को नहीं है।’’ इस बीच, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जिस परिवार के सभी लोग राजनीति करेंगे तो वहां ऐसा होना स्वाभाविक है। लालू का इलाज रांची में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस बात को लगातार कहते रहे हैं कि पिता जेल में है और उनके दोनों बेटे सत्ता संघर्ष में लगे हुए हैं। यह कैसी मानसिकता है। उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख के जेल जाने के बाद से विरोधी दल लालू परिवार में सत्ता संघर्ष और मनमुटाव के आरोप लगाते रहे हैं जिसका तेजप्रताप और तेजस्वी खंडन करते रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि लालू परिवार में फूट की तलाश करना रोचक काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति से लेकर मीडिया तक को इसमें बहुत रस मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed