{"_id":"5b4ebf6c4f1c1b52748b56fe","slug":"metro-service-interrupts-start-action-against-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो सेवा बाधित करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो सेवा बाधित करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो स्टेशन मैनेजर और सीआईएसएफ के एसआई के बीच हुए विवाद के बाद मेट्रो सेवा बाधित करने वाले मेट्रोकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन ने यह जानकारी मंगलवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करते हुए दी है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ के समक्ष पेश रिपोर्ट में दिल्ली मेट्रो ने कहा कि मेट्रो सेवा बाधित करना न केवल दुराचार है, बल्कि सेवा नियमों का भी उल्लंघन है। दिल्ली मेट्रो ने यह रिपोर्ट हाईकोर्ट के पांच जुलाई के आदेश के मद्देनजर पेश की है, जिसमें कहा गया था कि सेवा बाधित करने वाले कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि द्वारका सेक्टर 21 पर 31 मई को हुए विवाद के बाद करीब आधा घंटा मेट्रोकर्मियों ने सेवा बाधित कर दी थी। इसके खिलाफ पूरन चंद आर्य ने अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौधरी के जरिये याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की थी। याचिका पर अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
विज्ञापन