फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   madhya pradesh election 2018 present political situation in mandla district

मध्यप्रदेश चुनावः कुछ इस तरह से हैं मंडला जिले का सियासी समीकरण

Fri, 02 Nov 2018 11:05 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election 2018 present political situation in mandla district
मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन का फाइल फोटो
सत्ता का सेमीफाइनल के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ मध्यप्रदेश कूच कर चुका है और हमारा पहला पड़ाव है मंडला। हम आपको बताएंगे कि आखिर मंडला जिले में क्या है सियासी समीकरण। मंडला जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं- बिछिया, निवास और मंडला। ये तीनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। तीन विधानसभाओं में से दो यानि निवास और बिछिया भाजपा के कब्जे में है, वहीं मंडला विधानसभा सीट पर कांग्रेस का राज है। 
विज्ञापन


मंडला विधानसभा

बात मंडला विधानसभा की करें, तो यह इस जिले की कांग्रेस के कब्जे वाली इकलौती सीट है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संजीव छोटे लाल उइके ने भाजपा के सम्पतियां उइके को  महज 3827 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार भी कांग्रेस की तरफ से संजीव उइके की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। 
विज्ञापन



बिछिया विधानसभा

बिछिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी दखल रहता है। यहां चुनाव में भाजपा के पंडित सिंह धुर्वे, कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा और गोंगपा के कमल सिंह मरावी के बीच ही मुकाबला रहता है। पिछले विधानसभा चुनाव में पंडित सिंह ने नारायण सिंह को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवास विधानसभा

इस विधानसभा सीट पर शुरू से ही भाजपा का कब्जा रहा है। यहां से हर बार जनता ने भाजपा के रामप्यारे कुलस्ते पर ही भरोसा जताया है। रामप्यारे कुलस्ते निवास विधानसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के छोटे भाई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुलस्ते ने कांग्रेस के पतिराम पेंड्रो को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed