फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Savitri bai phule statements

सावित्री बाई फुले के इन बयानों ने भाजपा को डाला संकट में, जिन्ना को बताया था महापुरुष  

Thu, 06 Dec 2018 04:33 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Savitri bai phule statements
सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगातार इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह कार्यकाल पूरा होने तक सांसद रहेंगी। सिर्फ पार्टी से इस्तीफा दिया है। सावित्री बाई कुछ सालों में बेहद चर्चित रही हैं। खासतौर पर अपनी ही पार्टी और नेताओं के खिलाफ उनके तीखे बयान उन्हें सुर्खियां दिलाते रहे। उन्होंने कई मौकों पर भाजपा पर इस तरह हमला बोला जिस तरह कोई विपक्षी नेता बोलता है। बहरहाल, सावित्री बाई के भाजपा छोड़ने से पार्टी को कितना नुकसान होगा ये देखने वाली बात होगी। लेकिन उनके इस्तीफे ने एक ऐसे सिलसिले को शुरू कर दिया है जो भविष्य में पार्टी के लिए मुसीबत का पिटारा खोल सकता है। 

विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं कि सावित्री बाई के किन बयानों ने सियासी हलचल मचाई और पार्टी को असहज स्थितियों में डाला। 

4 दिसंबर 2018

हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के राजस्थान में हनुमान को दलित-वनवासी बताए जाने वाले बयान पर सावित्री ने तीखा बयान दिया था।  हनुमान जी को दलित बताए जाने पर उन्होंने कहा कि हनुमान जी दलित थे लेकिन मनुवादियों के खिलाफ थे। तभी राम ने उन्हें बंदर बना दिया।

विज्ञापन

10 नवंबर 2018

सावित्री बाई फुले ने अयोध्या में विवादित स्थल पर बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि अयोध्या बुद्ध की कर्मस्थली है, इसलिए वहां बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। सावित्री बाई फुले ने विवादित स्थल में हुई खुदाई के दौरान निकले अवशेषों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अवशेष बुद्ध से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 अगस्त 2018 

एक कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले ने अपनी ही पार्टी की सरकारों को कोसा। उन्होंने कहा कि दलितों की बात करें तो  केंद्र की मोदी सरकार व योगी सरकार दलितों के हितों की अनदेखी करती आ रही है। सरकार 10 में एक भी अंक पाने की हकदार नहीं है।

14 मई 2018 

सावित्री बाई फुले ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। सांसद ने कहा कि यह मैं नहीं कह रही बल्कि, देश की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षण खत्म कर संविधान में संशोधन की बात कही जा रही है।  

11 मई 2018 

मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद लेकर उन्होंने मो. अली जिन्ना को महापुरुष करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आजादी की लड़ाई में जिन्ना का योगदान था। इसलिए जिन्ना की तस्वीर को जहां भी लगाए जाने की जरूरत है उस जगह पर लगाई जानी चाहिए।

7 मई 2018 

सांसद सावित्री बाई फुले के बोल से भाजपा सरकार की योजनाओं की पोल खुल रही है। सांसद का कहना है कि सरकार की योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंचती, सिर्फ उन्हें झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। थोड़ा सा लालच देकर विकास की बात की जाती है, जबकि दलित और गरीब आज भी जैसे-तैसे जिंदगी काट रहा है। 

4 मई 2018

सावित्री बाई फुले ने नेताओं के दलितों के घर भोजन करने को लेकर सवाल उठाए और उनके (नेताओं) इस कृत्य को दलितों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि ये जो परंपरा चल रही है उसमें दलित वर्ग का सिर्फ अपमान हो रहा है। नेता दलित के घर खाना खाने जाते हैं लेकिन खाना बनाने वाला कोई और होता है, परोसने वाला कोई और। बर्तन टेंट हाउस के होते हैं। 



सावित्री बाई को कई मौकों पर भाजपा से चेतावनी भी मिली, लेकिन उनके बगावती तेवर कमजोर नहीं पड़े। अंत में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर हमेशा के लिए भाजपा से नाता ही तोड़ लिया। लेकिन उनके इस्तीफे ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed