कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद वह रतलाम और फिर इंदौर पहुंचीं और रोड शो किया। इंदौर में रैली से पहले उन्होंने यहां अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रतलाम में सभा खत्म होने के बाद वे महिलाओं से मिलने के लिए पहुंच गईं। महिलाएं उनसे मिलने को आतुर थीं, लेकिन बीच में सुरक्षा के लिए करीब पांच फीट ऊंची बैरिकेडिंग लगी हुई थी। बांस-बल्लियों के इस बैरिकेडिंग को तत्काल खोलना संभव नहीं था, ऐसे में महिलाओं का उत्साह देख कर प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग फांद कर उनसे मिलने जा पहुंचीं।
पांच फीट ऊंचा बैरिकेड फांद कर महिलाओं से मिलीं प्रियंका, काफिला रुकवा मोदी समर्थकों से मिलाया हाथ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 14 May 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन