फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lalu Yadav's son tejasvi yadav kept demand for marriage

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपनी शादी के लिए रखी ये डिमांड

Thu, 22 Mar 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 22 Mar 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav's son tejasvi yadav kept demand for marriage
d - फोटो : Twitter
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अभी शादी नहीं हुई है। लेकिन अकसर उनकी शादी की चर्चा होती रहती है। एक बार फिर उनकी शादी का मामला उठा है। इस बार तेजस्वी यादव ने खुद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शादी को लेकर उनकी कुछ शर्तें हैं। तेजस्वी ने कहा कि मेरे कुछ बड़े भाई भी हैं पहले वह उनकी शादी हो जाने देना चाहते हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाइयों का नाम बताते हुए सबसे पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का नाम लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम लिया। आखिरी में उन्होंने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव का नाम लिया। उन्होंने कहा हालांकि निशांत राजनीति में नहीं हैं जबकि चिराग और तेजप्रताप राजनीति में हैं। 
विज्ञापन

Lalu Yadav's son tejasvi yadav kept demand for marriage
tejasvi yadav
बता दें कि बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने तेजस्वी प्रसाद यादव को 40 हजार से ज्यादा शादी का प्रस्ताव प्राप्त होने की बात को गलत करार दिया था। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि उन नंबरों पर 47 हजार प्राप्त हुए संदेशों में से लगभग 44 हजार शादी के प्रस्ताव और केवल करीब 3 हजार संदेश सड़कों की खराब हालत से संबंधित थे। तब तेजस्वी यादव विभागीय मंत्री और राज्य में उपमुख्यमंत्री थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed