फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Uproar in assembly over the new employment policy, proceedings of the house adjourned twice

Jharkhand: नई रोजगार नीति पर विधानसभा में हंगामा, दो बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

Sat, 04 Mar 2023 06:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 06:59 PM IST
सार

नई रोजगार नीति पर भाजपा विधायकों के विरोध के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, भाजपा विधायकों विरोध दर्ज कराते हुए अध्यक्ष के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
Jharkhand: Uproar in assembly over the new employment policy, proceedings of the house adjourned twice
झारखंड विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने नई रोजगार नीति पर जबरदस्त हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। भाजपा विधायकों का आरोप था कि नई रोजगार नीति का मसौदा सदन को विश्वास में लिए बिना ही पारित कर दिया गया। बता दें, इससे पहले नई रोजगार नीति को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था। हालांकि, झारखंड हाईकोर्ट ने इस इसे रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन


वेल में पहुंचे विपक्षी विधायक 
नई रोजगार नीति पर भाजपा विधायकों के विरोध के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, भाजपा विधायकों विरोध दर्ज कराते हुए अध्यक्ष के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद जैसे ही दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायकों ने फिर से हंगामा किया, जिसके बाद सदन को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन


13 मार्च तक सदन स्थगित 
दूसरे हाफ में भी विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा। इस कारण करीब 40 मिनट सदन चलने के बाद उसे 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेम्ब्रोम ने कहा कि कैबिनेट द्वारा नई भर्ती नीति को कथित तौर पर मंजूरी दिए जाने के बाद राज्य में भ्रम की स्थिति है। अगर सरकार ने कैबिनेट में कोई रोजगार नीति पारित की है, तो उसे विधानसभा में घोषित किया जाना चाहिए। यदि नहीं, तो इसे सदन की अवमानना माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed