फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand High Court initiates contempt petition against State Bar Council

Jharkhand High Court: बार काउंसिल के खिलाफ हाईकोर्ट ने शुरू की अवमानना की कार्रवाई, जानें क्या है मामला

Thu, 12 Jan 2023 08:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला भी दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 'बार काउंसिल हड़ताल नहीं कर सकती है और यह अवैध है'। झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष को नोटिस भी जारी किया।
 

विज्ञापन
Jharkhand High Court initiates contempt petition against State Bar Council
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्य बहिष्कार से जुड़े एक मामले में झाखंड हाई कोर्ट ने स्टेट बार काउंसिल द्वारा सात वकीलों के संबंध में जारी नोटिस पर रोक लगाई है। स्टेट बार काउंसिल के इस पत्र के आधार पर राज्य बार काउंसिल के खिलाफ गुरुवार को अवमानना याचिका दायर की गई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि मामले को आगे की कार्यवाही के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा ने न्यायमूर्ति आनंद सेन की पीठ के समक्ष अवमानना याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला भी दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 'बार काउंसिल हड़ताल नहीं कर सकती है और यह अवैध है'। झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष को नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन


दरअसल, कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड बार काउंसिल छह जनवरी से हड़ताल पर है। बुधवार को कौंसिल ने एलान किया था कि कोर्ट फीस के विरोध में जारी आंदोलन 13 जनवरी तक जारी रहेगा। राज्य सरकार द्वारा 2022 में विधानसभा में कोर्ट फीस संशोधन विधेयक पारित किया गया था। इस विधेयक के पारित होने के बाद कोर्ट फीस में वृद्धि की गई थी। झारखंड हाई कोर्ट ने कोर्ट फीस में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, बार काउंसिल ने गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के सचिव को नोटिस जारी कर सात अधिवक्ताओं के हाई कोर्ट में पेश होने की पुष्टि करने को कहा है। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि बार काउंसिल उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है। 


ये वकील हैं शामिल
बार काउंसिल ने जिन सात अधिवक्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी है। उनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता आशुतोष आनंद, राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा के अलावा नीलेश कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, एनके गंझू, जितेंद्र कुमार पांडेय और शैलेंद्र कुमार तिवारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed