फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand government said construction of model schools in all districts will complete by December 2022

झारखंड: 24 जिलों में मॉडल स्कूल दिसंबर तक हो जाएंगे तैयार, मिलेगी गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा

Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
सार

मॉडल स्कूलों का उद्देश्य पब्लिक स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। मॉडल स्कूल गरीब परिवारों से आने वाले बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा और आधुनिक आधारभूत ढांचा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Jharkhand government said construction of model schools in all districts will complete by December 2022
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड में मॉडल स्कूलों के निर्माण को लेकर चल रही योजना का दिसंबर 2022 पूरा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार पूरे झारखंड के प्रति जिले में तीन मॉडल स्कूल स्थापित करने की योजना बना रही है। सरकार का कहना है कि यहां गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा मिल सकेगी।

विज्ञापन


325 मॉडल स्कूल बनाने का काम शुरू होगा
झारखंड सरकार ने गुरुवार को कहा झारखंड के 24 जिलों में मॉडल स्कूलों का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद प्रखंड स्तर पर 325 मॉडल स्कूल बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


स्कूल गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी उच्च स्तर की शिक्षा
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मॉडल स्कूलों का उद्देश्य पब्लिक स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। साथ ही कहा कि मॉडल स्कूल गरीब परिवारों से आने वाले बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा और आधुनिक आधारभूत ढांचा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूलों के पैटर्न के अनुसार किताबें होंगी उपलब्ध
सरकार ने अपने बयान में कहा है कि झारखंड सरकार 13 जिलों में कम से कम दो मॉडल स्कूल भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इनमें एक जिला विद्यालय, एक बालिका उच्च विद्यालय और एक कस्तूरबा विद्यालय शामिल हैं। एक बार स्कूल की इमारत तैयार हो जाने के बाद, सरकार निजी स्कूलों के पैटर्न के अनुसार किताबें और अन्य संसाधन उपलब्ध कराना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed