{"_id":"58dcd12e4f1c1b454063dab9","slug":"jharkhand-boils-at-40-deg-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री के पार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 30 Mar 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में गर्मी का औसत तापमान 40 डिग्री पहुंच चुका है। यह अधिकतम तापमान से 4-5 डिग्री अधिक है। राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया। रांची में सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर और डालतगंज में बुधवार को 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि चाबासा का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बोकारो में पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से हवा के अप्रतिबंधित प्रवाह के चलते अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है। साहेबगंज, पाकुर और गोदादा सहित पूर्वोत्तर जिले को छोड़कर पूरे राज्य में शुष्क मौसम जारी रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान अधिकारी आरएस शर्मा ने कहा की उत्तर पश्चिमी राज्यों मसलन राजस्थान और मध्य प्रदेश जोरदार गर्मी का सामना कर रहे हैं। जिस वजह से झारखंड के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में ऊपरी हवाई चक्रवात आने के कारण पूर्वोत्तर झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
कोकर निवासी राजीव सिन्हा ने कहा, "मेरे इलाके में तीन हैंडपंप हैं लेकिन सभी सूख गए हैं। इस क्षेत्र में दैनिक उपयोग में आने वाले पानी की आपूर्ति भी खराब है। हालांकि, अधिकांश निवासियों ने अब पानी संकट से निपटने के लिए योजना बनाने का फैसला लिया है।"
विज्ञापन