फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand boils temperature at 40 Deg Celsius

झारखंड में गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री के पार 

Thu, 30 Mar 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 30 Mar 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand boils temperature at 40 Deg Celsius
demo pic - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में गर्मी का औसत तापमान 40 डिग्री पहुंच चुका है। यह अधिकतम तापमान से 4-5 डिग्री अधिक है। राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया।  रांची में सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर और डालतगंज में बुधवार को 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि चाबासा का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बोकारो में पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से हवा के अप्रतिबंधित प्रवाह के चलते अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है। साहेबगंज, पाकुर और गोदादा सहित पूर्वोत्तर जिले को छोड़कर पूरे राज्य में शुष्क मौसम जारी रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान अधिकारी आरएस शर्मा ने कहा की उत्तर पश्चिमी राज्यों मसलन राजस्थान और मध्य प्रदेश जोरदार गर्मी  का सामना कर रहे हैं। जिस वजह से झारखंड के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में ऊपरी हवाई चक्रवात आने के कारण पूर्वोत्तर झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोकर निवासी राजीव सिन्हा ने कहा, "मेरे इलाके में तीन हैंडपंप हैं लेकिन सभी सूख गए हैं। इस क्षेत्र में दैनिक उपयोग में आने वाले  पानी की आपूर्ति भी खराब है। हालांकि, अधिकांश निवासियों ने अब पानी संकट से निपटने के लिए योजना बनाने का फैसला लिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed