{"_id":"5bcb82ddbdec2204de740098","slug":"guwahati-police-deputy-suspended-due-to-security-defaults-in-the-journey-of-cji","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई की यात्रा में सुरक्षा लापरवाही, गुवाहाटी पुलिस के उपायुक्त निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेआई की यात्रा में सुरक्षा लापरवाही, गुवाहाटी पुलिस के उपायुक्त निलंबित
भाषा, गुवाहाटी
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जस्टिस रंजन गोगोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की कामाख्या मंदिर की हाल की यात्रा के दौरान उचित सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने के लिए असम सरकार ने शनिवार को गुवाहाटी पश्चिम के पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
गृह विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम पर जारी आदेश के मुताबिक अखिल भारतीय सेवा नियम 1969 के नियम 3 (1) के तहत भंवर लाल मीणा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश पर गृह विभाग के सचिव दीपक मजूमदार के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
सीजेआई गोगोई और उनकी पत्नी 17 अक्टूबर को गुवाहाटी आए थे और उनके कार्यक्रम के बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित महकमों को सूचित किया था। आदेश में कहा गया है कि कामाख्या मंदिर में सीजेआई के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई जिस वजह से उन्हें असुविधा हुई।
विज्ञापन