फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   fir against jharkhand former cm union minister include 41 bjp leaders violation of section 144

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत 41 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला?

Thu, 13 Apr 2023 02:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 13 Apr 2023 02:52 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला अधिकारी (कानून व्यवस्था) आरएन आलोक ने बताया कि धुरवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
fir against jharkhand former cm union minister include 41 bjp leaders violation of section 144
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Social Media

विस्तार

धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 41 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मंगलवार को भाजपा ने सचिवालय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसके चलते झारखंड सरकार ने सचिवालय के आसपास धारा 144 लागू की थी। हालांकि इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने सचिवालय का घेराव किया था, जिसके चलते खूब हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने किया था लाठी चार्ज
भाजपा नेताओं के हंगामे के चलते पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठी चार्ज भी करना पड़ा। अब प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया और इसमें कई भाजपा नेताओं को नामजद किया गया है। अतिरिक्त जिला अधिकारी (कानून व्यवस्था) आरएन आलोक ने बताया कि धुरवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर होने पर अर्जुन मुंडा ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से लाठी चार्ज हुआ, उसके चलते बुधवार को काले दिवस के रूप में मनाया गया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा ने सचिवालय के घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed