{"_id":"5df2626b8ebc3e8800729000","slug":"farmers-loan-waived-off-as-soon-as-our-government-formed-in-jharkhand-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का ऋण होगा माफ : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का ऋण होगा माफ : राहुल गांधी
Thu, 12 Dec 2019 09:23 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 12 Dec 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरूवार को झारखंड की जनता से वादा किया कि अगर झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आती है तो सबसे पहले किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल कुछ पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली सरकार है।
विज्ञापन
राहुल गांधी झामुमो के प्रत्यासी केतुबुद्दीन शेख के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार देश के सिर्फ चुनिंदा 15-20 पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। साथ ही उन्होंने गठबंधन की सरकार बनने पर आदिवासियों के जल, जंगल जमीन की रक्षा करने की बात भी कही।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनावों में चौथे और पांचवें चरण के लिए आयोजित चुनावी रैली में राहुल ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य गरीबों का पैसा लेकर अंबानी और अडाणी की जेब में डालना है।
विज्ञापन