{"_id":"60c76121d5164d13343a0d99","slug":"delhi-minister-gopal-rai-asked-why-the-center-sent-its-own-people-vaccine-to-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री गोपाल राय ने पूछा, केंद्र ने अपने लोगों को वैक्सीन देने के पहले विदेश क्यों भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री गोपाल राय ने पूछा, केंद्र ने अपने लोगों को वैक्सीन देने के पहले विदेश क्यों भेजी
Mon, 14 Jun 2021 07:31 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:31 PM IST
सार
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कुछ वैक्सीन सेंटरों का दौरा किया। इस दौरे के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दे रही है। लेकिन वैक्सीन की कम उपलब्धता इसके आड़े आ रही है...
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पूछा है कि केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने अपने देश के सभी लोगों को वैक्सीन देने के पहले विदेश में इसका निर्यात क्यों शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा कमजोर अवश्य पड़ा है, लेकिन यह अभी भी खत्म नहीं हुआ है। विशेषज्ञ अभी से चिंता जाहिर कर रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इससे बचने के लिए वैक्सीन एक कारगर उपाय हो सकता है। ऐसे में सबको वैक्सीन का न लगना एक बड़ी चिंता का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कुछ वैक्सीन सेंटरों का दौरा किया। इस दौरे के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दे रही है। लेकिन वैक्सीन की कम उपलब्धता इसके आड़े आ रही है। जैसे-जैसे वैक्सीन आती जायेगी, सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकार कुछ वर्गों को प्राथमिकता के साथ वैक्सीन लगा रही है। इसमें विदेश जाने वालों को आज से वरीयता दी जायेगी। वे कुछ जरुरी दस्तावेजों को दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
राय ने सोमवार को दो वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। वे बाबरपुर के सुभाष मोहल्ला स्थित गर्वनमेंट ब्वॉयज स्कूल और विजय पार्क स्थित कैंटरबरी पब्लिक स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन