{"_id":"67150493ed37aa766602d644","slug":"delhi-bjp-claims-kejriwal-used-toilet-seat-worth-rs-10-lakh-and-shower-worth-rs-1-2-crore-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: बीजेपी का आरोप- 10 लाख की टॉयलेट सीट, 1.2 करोड़ के शॉवर का इस्तेमाल करते थे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP: बीजेपी का आरोप- 10 लाख की टॉयलेट सीट, 1.2 करोड़ के शॉवर का इस्तेमाल करते थे केजरीवाल
Sun, 20 Oct 2024 06:54 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो :
ANI
विस्तार
दिल्ली भाजपा ने एक सूची जारी कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का आरोप है कि, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास में 10 से 12 लाख रूपये के स्मार्ट टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे। वे 1.2 करोड़ के शॉवर में नहाते थे और चार लाख के मसाजर मशीन से अपना मसाज करवाते थे। मुख्यमंत्री के निवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड में केवल बाथरूम में तीन करोड़ रुपये का सामान लगाया गया था। आवास में चार-चार लाख रुपये मूल्य के 16 टीवी लगाए गए थे और इस पर कुल 64 लाख रुपये खर्च किए गए थे।आम आदमी पार्टी ने भाजपा के इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह आवास अब आतिशी मार्लेना को आवंटित किया जा चुका है जो मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल इस्तेमाल करते थे। आरोप है कि इस आवास के पुनर्निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। भाजपा ने इसे अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल' या 'राज महल' कहकर इसकी आलोचना की थी। अब जबकि दिल्ली विधानसभा के चुनाव आ गए हैं, भाजपा इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो गई है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी के रूप में अपनी राजनीति शुरू की थी। अपनी राजनीति की शुरुआत में उन्होंने जनता के सामने यह शपथ ली थी कि वे बंगला, गाड़ी और सुरक्षा कुछ भी नहीं लेंगे और वे एक सामान्य आदमी की तरह रहेंगे और राजनीति में बड़ा बदलाव करके दिखाएंगे।
सचदेवा ने कहा कि लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही केजरीवाल ने अपनी असलियत दिखा दी। वे जनता के पैसों से सुख-सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने लगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दस से 12 लाख रुपये की टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करते हैं और करोड़ रुपये से अधिक के शॉवर में नहाते हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये केवल आवास की साज-सज्जा में खर्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए कि यह किस तरह आम आदमी की राजनीति है।