फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman whos body found with her mother skeleton in agra has a richest background

करोड़पति मायका, अरबपति ससुराल, फिर भी कंगाल

Wed, 01 Mar 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 01 Mar 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
 woman whos body found with her mother skeleton in agra has a richest background

उत्तर प्रदेश के आगरा में मां के कंकाल के साथ मृत मिली बेटी की मौत का असली सच उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया। मामला, आगरा के अर्जुन नगर का है। वीना अग्रवाल (55) के शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि उनकी मौत फेफड़ों में संक्रमण हो जाने से हुई।

विज्ञापन


इस मामले में नया मोड़ सामने आया है कि मृत विमला अग्रवाल के पिता गोपाल दास अग्रवाल की गिनती अपने जमाने के बड़े सेठों में होती थी। रावतपाड़ा में आलीशान उनका मकान था। विमला की ससुराल दौलत और शोहरत के मामले में मायके से भी आगे है। उनका विवाह इलाहाबाद के बेहद प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। पति कैलाश चंद बड़े गल्ला व्यापारी थे।
विज्ञापन


जेठ बालमुकुंद सिरसा नगर पंचायत के चार बार चेयरमैन रहे। उनके बाद भतीजे भानू प्रकाश दो बार चेयरमैन रहे। वह इलाहाबाद अग्रवाल सभा के अध्यक्ष भी रहे। परिवार सपा से जुड़ा है। यह जानकारी उनके दूसरे भतीजे एवं बाल मुकुंद के बेटे श्यामकांत अग्रवाल के मंगलवार दोपहर आगरा पहुंचने पर मिली। उन्होंने बताया कि विमला की शादी 1955 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित डॉक्टर एके बंसल की थी रिश्तेदार

 woman whos body found with her mother skeleton in agra has a richest background
हत्या

ससुराल इलाहाबाद के मेजा में है और भवन पीली कोठी के नाम से जाना जाता है। इस बीच तीन साल बाद ही उनके पति कैलाश चंद का बीमारी से निधन हो गया। उनकी एक ही बेटी वीना थी। उसे लेकर विमला आगरा आ गईं। उन्होंने ससुराल में आना जाना भी नहीं रखा।

कैलाश चंद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बाल मुकुंद सबसे बड़े और मोतीचंद दूसरे नंबर के थे। सभी के बड़े कारोबार थे। श्यामकांत खुद भट्ठा व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चाची विमला के मामा डा. बीबी अग्रवाल इलाहाबाद के बेहद प्रतिष्ठित डाक्टर हैं।

उनके सृजन और वात्सल्य नाम से हास्पिटल हैं। पिछले दिनों जीवन ज्योति हास्पिटल के जिन डाक्टर एके बंसल की हत्या की गई, वह भी उनके रिश्तेदार थे। विमला की ससुराल अरबपति मानी जाती है और मायका भी करोड़पति था। लेकिन उनकी जिंदगी उस मकान में कटी जिसमें बिजली का कनेक्शन तक कटा हुआ था। 

ऐसे हालात में हमारे नौकर भी नहीं रहते

 woman whos body found with her mother skeleton in agra has a richest background
german woman

श्यामकांत अग्रवाल अर्जुन नगर के उस जर्जर मकान में पहुंचे जहां उनकी चाची विमला और चचेरी बहन वीना रह रही थीं। हालात देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। सिर पकड़कर वहीं पर बैठ गए। बहुत देर गुमसुम रहे। फिर बोले, तो सिर्फ इतना। हे भगवान, ये क्या हो गया। ऐसे हाल में तो हमारे नौकर भी नहीं रहते।

विमला के ससुराल पक्ष से उनका भतीजा पहुंच गया लेकिन मायके से कोई नहीं आया। मायका शहर के ही रावतपाड़ा में बताया गया है। घर में ससुराल से आई एक चिट्ठी मिली थी लेकिन मायके से पत्राचार का कोई साक्ष्य नहीं मिला। उनके पिता और भाई पैसे वाले बताए जाते हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed