{"_id":"598c90cd4f1c1ba1018b45a5","slug":"woman-kidnapped-and-raped-for-one-and-a-half-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अगवा कर डेढ़ महीने तक लूटी अस्मत, फिर कर डाला महिला का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले अगवा कर डेढ़ महीने तक लूटी अस्मत, फिर कर डाला महिला का सौदा
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल
अरनिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर अगवा कर तहखाने में रखकर दुष्कर्म करने और ढाई लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी उसे खाई में फेंककर चले गए। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब चार साल पहले उसका निकाह अलीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 25 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 17 जून को खेत में चारा लेने गई तो वहां ससुरालियों ने उसे अगवा कर लिया।
अज्ञात स्थान पर एक तहखाने में डेढ़ माह तक रखा। नशे की हालत में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका ढाई लाख रुपये में सौदा कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे खाई में ले जाकर फेंक दिया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अरनिया थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी मुनिराज जी. ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।