फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman gangraped by three in Chattishgarh

महिला का रेप कर बनाया वीडियो, नेता के बेटे पर भी है आरोप

Mon, 17 Oct 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
 woman gangraped by three in Chattishgarh
- फोटो : Demo

छत्तीसगढ़ के बसना जिले के महासमुंद में महिला का जंगल में रेप करके अश्लील वीडियो बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को घर में घुसकर अगवा किया गया और उसके बाद गैंगरेप करने उसका वीडियो बनाया गया। महिला ने रेप के लिए तीन युवकों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें एक बीजेपी नेता का बेटा भी है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपी मोहम्मद अली खान और देवेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर  लिया है, लेकिन तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार महिला ने बसना बीजेपी मंडल के पूर्व महामंत्री जसवंत सलूजा के बेटे प्रिंस सलूजा (24) को मुख्य आरोपी बताया है।

विज्ञापन

दशहरा घूम कर लौटी और किया अगवा 

 woman gangraped by three in Chattishgarh
रेप - फोटो : DEMO Pics

पुलिस के मुताबिक महिला अपने मायके आई हुई थी और उसके साथ यह घटना 11 अक्टूबर की रात हुई।बताया जा रहा है कि वह दशहरा के दिन घूम कर घर लौट रही थी, तभी तीनों आरोपियों ने उसे एसयूवी कार में धकेला और छत्तीसगढ़ के पिरदा जंगल में उसका रेप किया। इस बीच महिला पर हमले भी किए गए और बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़ दिया गया।

महिला के होश में आने के बाद उसका बयान लिया गया। उसने तीन आरोपियों में प्रिंस का गैंगरेप का मास्टरमाइंड बताया। इस बीच मामला तूल पकड़ने लगा और पुलिस को उसका नाम उजागर करना पड़ा। राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही साथ ही उनके कहने के बाद गृह राज्यमंत्री रामसेवक पैकरा बसना पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed