{"_id":"5ca5905abdec221468052874","slug":"woman-beaten-up-by-ex-husband-for-not-paying-emi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमआई ना भरने पर महिला की पूर्व पति ने की पिटाई, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईएमआई ना भरने पर महिला की पूर्व पति ने की पिटाई, जांच जारी
Thu, 04 Apr 2019 10:36 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात में एक 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके पूर्व पति ने ईएमआई ना भरने के कारण पिटाई की है। इस मामले में बुधवार को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पीड़ित महिला सरदारनगर इलाके की रहने वाली है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी 20 साल पहले बबला जयकिशन सिंधी नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
करीब पांच साल पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया। महिला अब अपने माता-पिता और बेटों के साथ रहती है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे महिला अपने घर के बाहर बैठी थी। उतने ही उसका पति वहां आया और उससे लड़ने लगा।
जब पीड़ित महिला ने अपने पूर्व पति से कहा कि वह लड़ाई ना करे, तो गुस्साए पति ने उसे मारना शुरू कर दिया। जिससे उसे काफी चोटें आईं और खून निकलने लगा। उसकी नाक में भी चोट लग गई। पति मारपीट करते हुए बोल रहा था कि टू व्हीलर की ईएमआई क्यों नहीं भरी है।
पीड़ित महिला के बेटे ने बीचबचाव किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिर महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में अभी जांच की जा रही है।