फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman and her lover naked and tied for two days

महिला और प्रेमी को निर्वस्त्र कर बांधा, फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 25 Jun 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
woman and her lover naked and tied for two days
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्‍‌थान के उदयपुर जिले में एक महिला को और उसके प्रेमी को निर्वस्‍त्र कर गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों ने दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक सा‌थ बांधकर दो दिन तक रखा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े को निर्वस्‍त्र अवस्था में बंधे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग प्रेमी जोड़े की तस्वीरें खींच-खींच कर अपने फेसबुक डाल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना देने का साहस नहीं दिखाया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक सरकारी दफ्तर के कुछ दूरी पर ही  इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया उसका नेतृत्व कर रहा था पीड़िता का पति।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को छोड़ प्रेमी साथ जाने पर दी खौफनाक सजा

woman and her lover naked and tied for two days
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, 17 जून को महिला कथित रूप से पति को छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली गई थी। महिला अपने दोस्‍त के साथ रहने लगी ‌थी। इसके बाद उसके पति ने गांव वालों को साथ ले उसे सबक सिखाने की ठानी थी।

30-40 लोगों की भीड़ ने महिला को प्रेमी समेत उसके घर से  उठा लाए और फिर निर्वस्‍त्र कर दोनों की पिटाई की। भीड़ ने पहले तो दोनों को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही पूरे गांव में घुमाया और दोनों को एक साथ बांध दिया। दोनों दो दिन और एक रात बंधे पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

बताया जा रहा है जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया उसके बगल में एक सरकारी स्कूल भी है। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी इसे देखकर अनदेखा किया और पुलिस को खबर नहीं दी।

दो दिन के बांधे रखने के बाद गांव वालों को 80 हजार रुपए देकर कथित प्रेमी को उसके परिजन छुड़ा ले गए जबकि महिला को पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed