सांवली पैदा हुई बच्ची, पति ने चरित्र पर सवाल उठाकर पत्नी को घर से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पीड़िता के साथ ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उसने एक सांवले रंग की बच्ची को जन्म दिया। इतना ही नहीं नाराज पति पीड़िता पत्नी पर शक करता और आए दिन चरित्र पर सवाल उठाकर उसे प्रताड़ित करता था। थाणे के मीरा रोड थाने में महिला ने शिकायत दर्ज करा दी है।
महिला से गहने देने से ससुराल वालों का इनकार
शिकायत में कहा गया है कि 15 दिन पहले उसे घर से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने एक सांवली बच्ची को जन्म दिया। साथ ही पीड़िता पर नवंबर 2014 से अत्याचार किया जा रहा है और इस बीच उसे कई बार अपने मायके भी भेज दिया जाता था।
शिकायत में यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता के एक लाख के गहनों को वापस देने से इनकार कर दिया है, जोकि उसके पिता ने शादी के समय दिए थे। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सुसराल वालों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।