फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wife of reva mla robbed in reva express

चलती ट्रेन में सो गईं विधायक की पत्नी, उठी तो सब कुछ लुट चुका था

Sun, 17 Sep 2017 02:00 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Sun, 17 Sep 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
wife of reva mla robbed in reva express
रीवा एक्सप्रेस
इलाहाबाद। दिल्ली के आनंद विहार से रीवा जा रही रीवा एक्सप्रेस में शनिवार तड़के रीवा के विधायक की पत्नी के हीरों के गहने और आईफोन चोरों ने उड़ा दिए। घटना कानपुर से ट्रेन चलने के बाद हुई। विधायक की पत्नी ने इलाहाबाद जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में रिपोर्ट को कानपुर स्थानान्तरित कर दिया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधायक दिव्यराज की पत्नी वसुंधरा राजे लक्ष्मी शुक्रवार की रात रीवा एक्सप्रेस से दिल्ली से रीवा के लिए चली थीं। वह एसी कोच में सफर कर रही थीं। शनिवार तड़के कानपुर पहुंचने पर वह उठीं तो सब कुछ ठीक ठाक था।
विज्ञापन

इलाहाबाद के बाद हुई लूट

ट्रेन इलाहाबाद की ओर बढ़ी तो वह फिर सो गईं। कुछ देर बाद उठीं तो देखा कि बैग गायब है। बैग में हीरे की दो अंगूठियां, कंगन, बालियां और हजारों रुपये नकद थे। एक आईफोन भी था। वह हक्की बक्की रह गईं। कोच अटेंडेंट और सिपाहियों को सूचना दी गई। सबने अनभिज्ञता जताई। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने पर वसुंधरा राजे ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर जीआरपी अशोक दुबे ने बताया कि मामला कानपुर क्षेत्र का है। यहां रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एफआईआर कानपुर स्थानान्तरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed