{"_id":"59a3cc274f1c1ba66c8b456c","slug":"who-is-she-girl-who-stay-with-ram-rahim-like-shade-now-where-is-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है राम रहीम के साथ साये की तरह रहने वाली युवती, अब कहां गायब?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौन है राम रहीम के साथ साये की तरह रहने वाली युवती, अब कहां गायब?
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Mon, 28 Aug 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों से लेकर रेप केस में दोषी करार दिए जाने तक राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक जेल तक आकर सनसनी मचाने वाली ये युवती आखिर है कौन? अब कहां?
हनीप्रीत को चॉपर से भेजने में उलझे डीजीपी और सीपी
इस युवती का नाम हनीप्रीत बताया जाता है। हनीप्रीत का मूल नाम प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। वह तलाकशुदा है और राम रहीम की खास विश्वास पात्र है। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। उसने गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम किया है। गुरमीत के अनुयायी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री भी बताते हैं। उसक परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था।
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। उनके बाद परिवार ने डेरे से नामदान लिया। पांच साल पहले पुश्तैनी मकान बेचकर पूरा परिवार डेरे में रहने चला गया था। उसके पिता रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था। शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रमुख के साथ हेलीकॉप्टर में गई हनीप्रीत के मामले में डीजीपी बीएस संधू और पंचकूला के सीपी एएस चावला उलझ गए। सीपी ने कहा कि हनीप्रीत को कोर्ट के आदेशों पर डेरा प्रमुख के साथ भेजा गया, लेकिन डीजीपी ने कहा कि कोर्ट में डेरा प्रमुख के वकील की तरफ से दलील दी गई थी कि हनीप्रीत डेरा प्रमुख की फिजिशियन के तौर पर साथ जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इस पर कोर्ट ने कहा कि जेल मैनुअल के तहत जो मापदंड हैं, वह अपनाया जाए। डीजीपी ने कहा कि जब साफ हो गया कि हनीप्रीत को बाबा के साथ नहीं भेजा जा सकता तो उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, जब पूछा गया कि पंचकूला से हनीप्रीत डेरा प्रमुख के साथ कैसे गई तो डीजीपी ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि सीपी का कहना था कि कोर्ट के आदेश पर भेजा गया।