फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   when three year old accused reached court in his fathers lap

जब पिता की गोद में अदालत पहुंचा तीन साल का ‘गुंडा’

Wed, 30 May 2018 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, श्रावस्ती Updated Wed, 30 May 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
when three year old accused reached court in his fathers lap

पुलिस विवेचना में लापरवाही का एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से मंगलवार को सामने आया। जब एक तीन साल का बच्चा पिता की गोद में जिला जज के सामने पेश हुआ। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में आरोपी बनाकर उस पर गुंडा एक्ट तामील कर दिया। यही नहीं, डीएम के यहां से भी उसे अपराधी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


लेकिन मामला यहीं रुक जाता तो भी गनीमत थी। सीओ इकौना ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामले की जांच की और घटना की पुष्टि करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। अब पूरे मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। न्यायालय ने 11 जून की तारीख नियत कर पुन: उसे तलब किया है।
विज्ञापन


गिलौला के कटहा पंचायत के निबिहनपुरवा गांव में 14 अक्टूबर 2017 को दो पक्षों में वाद विवाद हो गया था। इस पर गांव की बिटाना देवी ने गांव के ही ननकू व मल्ला (3) पुत्र विद्याराम जायसवाल पर गाली व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच के बाद गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच तत्कालीन सीओ इकौना ने की। जिसमें शिकायत की पुष्टि भी की गई। इस पर सीओ ने मल्ला के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed